न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन पर केंद्र सरकार अलर्ट, इन 10 राज्यों में भेजेगी टीम

भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डेटा जारी करते हुए कहा था कि हर 10 में से 9 ऐसे लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज़ ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 1:15:39

ओमिक्रॉन पर केंद्र सरकार अलर्ट, इन 10 राज्यों में भेजेगी टीम

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डेटा जारी करते हुए कहा था कि हर 10 में से 9 ऐसे लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज़ ली है। ये डेटा भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित 183 मरीजों पर स्टडी के बाद जारी की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 27% मामले ऐसे हैं जिन्होंने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र केंद्र सरकार ने 10 राज्यों में टीम भेजने का फैसला किया है। इस टीम में अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट को शामिल किया जाएगा। बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 415 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या देश छोड़कर चले गए हैं। ओमीक्रोन के सबसे अधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए है। इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आए।

स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब ऐसे राज्यों में केद्र की ओर से टीम भेजी जाएगी। क्योंकि इन राज्यों में न सिर्फ टीकाकरण की चाल थीमी है बल्कि यहां कोरोना के केस भी ज्यादा हैं। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में टीम भेजी जाएगी।

बता दें कि दो दिन पहले देश में ‘ओमिक्रोन’ के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में महामारी की मौजूदा हालात को लेकर समीक्षा की थी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वो चौकस रहें और राज्यों के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने जांच और टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर देने की अपील की थी। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि केंद्र उन राज्यों की मदद के लिए टीम भेजेगा जहां टीकाकरण कम हुआ है, कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा पर्याप्त नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर