न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दी वुहान में दस्तक, चीन ने कर डाली 1.20 करोड़ की आबादी में से 1.12 करोड़ लोगों की जांच

चीन ने वुहान से संक्रमण को दूर कर लिया था लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने वुहान में दस्तक दी जिससे चीन की चिंताएं बढ़ गई और चीन ने ताबड़तोड़ कोरोना जांच कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 10:28:49

कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दी वुहान में दस्तक, चीन ने कर डाली 1.20 करोड़ की आबादी में से 1.12 करोड़ लोगों की जांच

चीन का वुहान वो जगह हैं जहां कोरोना का पहला संक्रमित मिला था और इसके बाद संक्रमण यहां से फैलकर पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा हैं। हांलाकि चीन ने वुहान से संक्रमण को दूर कर लिया था लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने वुहान में दस्तक दी जिससे चीन की चिंताएं बढ़ गई और चीन ने ताबड़तोड़ कोरोना जांच कर डाली। वुहान की आबादी करीब 1.20 करोड़ हैं जिसमें से 1.12 करोड़ लोगों की जांच के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से अब तक एक करोड़ आठ लाख की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। अब भी नमूनों की जांच का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तक वुहान में छह नए पुष्ट संक्रमित केस व 15 एसिम्टोमैटिक मरीज मिले हैं। ये स्थानीय रूप से ही संक्रमित हुए हैं। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में शुक्रवार तक 47 पुष्ट केस मिले हैं। इनमें से 31 स्थानीय तौर पर संक्रमित हुए हैं। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि 64 एसिम्टोमैटिक मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। संक्रमण बढ़ने के बाद अधिकारियों ने चार अगस्त से जांच अभियान शुरू किया। हुबेई के प्रांतीय केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर ली यांग ने बताया कि महामारी की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक शहर की 157 आवासीय बस्तियों को निगरानी क्षेत्र में बदल दिया गया है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को देश में कुल 139 नए मामले सामने आए। आयोग ने कहा कि इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 93,605 तक पहुंच गई। इसमें से 1,444 मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। 39 गंभीर स्थिति में हैं और 4,636 की मौत वायरस हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती