न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coronavirus: इन राज्यों ने कोरोना पर पाया काबू, रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या 50 से भी कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, ये लगातार 28 दिनों से 3% से कम है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 11:02:01

Coronavirus: इन राज्यों ने कोरोना पर पाया काबू, रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या 50 से भी कम

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में 38,319 नए मरीज मिले 38,521 ठीक हुए और 501 की मौत हुई है। राहत की बात है कि लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से कम रहा है। इससे पहले 13 जुलाई को 625 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,63,593 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,54,22,256 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, ये लगातार 28 दिनों से 3% से कम है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है।

देश में कई राज्य ऐसे है जहां कोरोना के दैनिक मामले 50 से भी कम है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई ऐसे राज्य है जहां रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। तो आइए जानते है कि फिलहाल इन राज्यों में कोरोना की स्थिति क्या है...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में रविवार को 25 लोग संक्रमित पाए गए। 69 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,721 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,260 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

​​​​​​​दिल्ली में रविवार को 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 80 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,027 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 592 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

​​​​​​​राजस्थान में रविवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 49 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,950 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 472 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

​​​​​​​गुजरात में रविवार को 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 71 लोग ठीक भी हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 493 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश

​​​​​​​मध्यप्रदेश में रविवार को 18 नए मामले सामने आए और 20 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 219 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

हरियाणा

​​​​​​​हरियाणा में रविवार को 35 नए मामले सामने आए और 35 ठीक हुए और 6 की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,599 लोगों की मौत हो गई। 817 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

झारखंड

​​​​​​​झारखंड में रविवार को 32 नए मामले सामने आए और 42 ठीक हुए। अब तक राज्य में 3.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,120 लोगों की मौत हो गई। 327 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड

​​​​​​​उत्तराखंड में रविवार को 19 नए मामले सामने आए और 52 ठीक हुए। अब तक राज्य में 3.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,356 लोगों की मौत हो गई। 623 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर