न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर सुपरफास्ट स्पीड से बढ़ने लगा कोरोना, 2,541 नए केस, 15,636 हुए एक्टिव मरीज

देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। पिछले तीन दिनों से तो लगातार 2,500 से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,541 नए मामले मिले हैं। फिलहाल देश में संक्रमण दर 0.55% है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 15,636 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Apr 2022 12:18:52

फिर सुपरफास्ट स्पीड से बढ़ने लगा कोरोना, 2,541 नए केस, 15,636 हुए एक्टिव मरीज

देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। पिछले तीन दिनों से तो लगातार 2,500 से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,541 नए मामले मिले हैं। फिलहाल देश में संक्रमण दर 0.55% है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 15,636 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 1,970 लोगों ने कोरोना को हराया है। वहीं 30 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई थी। इससे पहले रविवार को 2593 नए कोरोना केस आए थे और 44 की मौत हुई थी।

कोविड केसों में बढ़ोतरी अब 12 से ज्यादा राज्यों में देखी जा रही है, जो पिछले हफ्ते तक सिर्फ 3 राज्यों में थी। इसके बाद कई राज्यों ने फिर से पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी सभी मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी करने वाले हैं। पिछले हफ्ते तक दिल्ली, हरियाणा और यूपी में ही केस बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन अब केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान और पंजाब ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। 12 राज्यों के अलावा 8 राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां केस लगातार बढ़ तो रहे हैं, लेकिन अभी भी हफ्ते में 100 से नीचे हैं। महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से 48% केस बढ़े हैं। कर्नाटक में 71%, तमिलनाडु में 62%, बंगाल में 66% और तेलंगाना में 24% का उछाल आ चुका है। उत्तर भारत की बात करें तो राजस्थान में एक हफ्ते के अंदर 57% केस बढ़े हैं। पंजाब में पिछले सप्ताह के 56 से अब तक तीन गुना मरीज हो चुके हैं।

दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को लगातार चौथे दिन कोरोना के 1000 से अधिक केस आए। संक्रमण दर भी 6.42% तक पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क अनिवार्य किया जा चुका है। मास्क न लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। 18 से 59 साल के लोगों के लिए फ्री बूस्टर डोज का ऐलान भी हो चुका है।

उत्तर प्रदेश

यूपी में भी कोरोना की रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा केस दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में आ रहे हैं। राजधानी से सटे एनसीआर के इलाकों में मास्क अनिवार्य किया जा चुका है। यूपी सरकार ने 1 अप्रैल को ही मास्क से पाबंदी हटाई थी, लेकिन अब फिर से इसे जरूरी कर दिया गया है।

हरियाणा

दिल्ली के पड़ोसी हरियाणा में कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 5.14% पहुंच गई है जो 1 अप्रैल को 0.40% थी। बढ़ते केसों को देखते हुए एनसीआर में राज्य के चार जिलों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क को जरूरी बना दिया है।

कर्नाटक

राज्य में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध 28 फरवरी से हटा दिए गए थे। लेकिन अब मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी दंडनीय अपराध होगा। यहां संक्रमण की दर 1.9% को पार कर चुकी है।

तेलंगाना

यहां इसी महीने की शुरूआत में मास्क की पाबंदी हटाई गई थी, जो अब फिर से लागू हो चुकी है। तेलंगाना में बिना मास्क पाए जाने पर 1000 रुपये के जुर्माने का नियम है।

तमिलनाडु

सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगने का नियम जारी किया जा चुका है।

आंध्र प्रदेश

सरकार ने मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर 100 रुपये पेनल्टी का नियम है।

बता दें कि भारत पर कोरोना की चौथी लहर का खतरा बना है। फिलहाल के हालातों की बात करें तो बच्चों को कोरोना तेजी से चपेट में ले रहा है। नोएडा में ही पिछले 24 घंटे में 23 बच्चे कोविड संक्रमित मिले थे। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,011 नए COVID-19 मामले, 817 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज़ की है। दिल्ली में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,168 पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कुल मामले: 4,30,62,569
सक्रिय मामले: 15,636
कुल रिकवरी: 4,25,23,311
कुल मौतें: 5,23,622
कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर