न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 31,923 नए मरीज, 282 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़े है। मंगलवार को 26,964 नए मरीज मिले थे वहीं, बुधवार को यह बढ़कर 31,923 हो गए है। इस दौरान 282 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 31,990 मरीज ठीक भी हुए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 10:45:33

देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 31,923 नए मरीज, 282 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़े है। मंगलवार को 26,964 नए मरीज मिले थे वहीं, बुधवार को यह बढ़कर 31,923 हो गए है। इस दौरान 282 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 31,990 मरीज ठीक भी हुए है। मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 3,01,640 केस एक्टिव हैं, वहीं 3,28,15,731 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही 4,46,050 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या संख्या 3,35,63,421 हो चुकी है। वहीं टीकाकरण की बात करें तो बुधवार तक देश भर में 83 करोड़ 39 लाख 90 हजार 049 खुराक दी गई इसमें से 71 लाख 38 हजार 205 खुराक बुधवार को दी गई। अब तक्क लगाए जा चुके टीकों में से 61 करोड़ 91 लाख 01 हजार 456 पहली डोज है और 21 करोड़ 42 लाख 62 हजार 424 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

दिल्ली में बुधवार को मिले 30 मरीज

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मरीज मिले और इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। दिल्ली में अब तक 14.38 लाख कोरोना के मामले सामने आ चुके है वहीं, 14.13 लाख मरीज ठीक भी हो चुके है। अब तक कोरोना से 25,085 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमण दर 1.74% है।

केरल में 19,675 नए मामले

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19,675 नए मामले सामने इससे पहले मंगलवार को 15,768 नए मरीज मिले थे। कल मिले मरीजों के बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 45,59,628 हो गई। इसके अलावा 142 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 24,039 तक पहुंच गई है। केरल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार से अब तक 19,702 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 43,73,966 हो गई है। विज्ञप्ति के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,19,594 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

आंध्र प्रदेश में 1365 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1365 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 8 और मरीजों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में सामने आए संक्रमण के नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2042073 हो गई व मृतकों की संख्या 14097 पर पहुंच गई। विभाग के अनुसार अब तक कुल 20,14,180 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,796 है।

महाराष्ट्र में कोरोना के 3,608 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,608 नए मरीज मिले। इसके बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 65,31,237 हो चुकी है। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 48 और रोगियों की मौत हो गई। राज्य में अबतक कुल 1,38,664 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी। राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 4,285 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। महाराष्ट्र में अबतक 63,49,029 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

जम्मू कश्मीर में मिले 204 नए मरीज

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 204 नए मामले सामने आए। जम्मू प्रखंड से 45 और कश्मीर प्रखंड से 159 नए मामले सामने आए हैं। दो माह में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं, इससे पहले 16 जुलाई को संक्रमण के 221 नए मामले सामने आए थे। अधिकारियों ने कहा कि यहां 1,536 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,22,463 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। अबतक 4,419 लोग संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में ब्लैक फंगस के 46 मामले हैं।

गुजरात में मिले 20 नए मरीज

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 20 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 8,25,771 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है और महामारी से मरने वालों की संख्या 10,082 पर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर