न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते 24 घंटे में मिले 16047 नए कोरोना मरीज, 54 की मौत; दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.41% पर पहुंची

देश के कई शहरों में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन 16047 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामले देखें तो ये आंकड़ा एक दिन पहले की तुलना में 25% से अधिक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 10:56:30

बीते 24 घंटे में मिले 16047 नए कोरोना मरीज, 54 की मौत; दिल्ली में  पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.41% पर पहुंची

देश के कई शहरों में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन 16047 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामले देखें तो ये आंकड़ा एक दिन पहले की तुलना में 25% से अधिक है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 54 लोगों की मौत हुई है। देश में पॉजिटिविटी रेट एक दिन पहले जहां 3.50% थी, वहीं अब ये बढ़कर 4.94% हो गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले देश में कोरोना के 12751 नए मामले सामने आए थे और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.50% था। वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.69% था। अब डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94% पहुंच गया है। कोरोना के कारण मौत के सर्वाधिक मामले केरल से सामने आए हैं।

केरल में कोरोना के कारण 6 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 19539 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1 लाख 28 हजार 261 एक्टिव मामले हैं। राहत की बात ये है कि पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे है लेकिन ये भी अब 5% के काफी करीब पहुंच गई है।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक‌ दिन में कोरोना के 2495 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 7 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। हैरानी की बात ये है कि पॉजिटिविटी रेट अब बढ़ कर 15.41% पर पहुंच गई है। स्वास्‍थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 8506 हो गई है। पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के मामले 21 जनवरी के बाद से सबसे ज्यादा हैं। उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी को कोरोना संक्रमण की दर 18.04% थी।

महाराष्ट्र में कोरोना के 1,782 नए मामले आए हैं और संक्रमण से सात और मरीजों की मृत्यु हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,62,519 हो गई और सात मरीजों की मृत्यु होने से महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,150 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,005 नए मामले आए थे और चार मरीजों की मृत्यु हुई थी। मुंबई में कोविड-19 के 479 नए मामले आए, लेकिन संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई। अहमदनगर, सतारा और रत्नागिरि जिलों में 1-1 मरीज की मृत्यु हुई है। पुणे नगर निगम और कोल्हापुर जिला में 2-2 मरीज की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी