न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधी आबादी को वैक्सीन लगाने के बावजूद अमेरिका में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लागू होंगे नए प्रतिबंध

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 8:02:54

आधी आबादी को वैक्सीन लगाने के बावजूद अमेरिका में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लागू होंगे नए प्रतिबंध

अमेरिका में कोरोना संक्रमण (America Corona Cases) के मामले तेजी से बढ़ रहे है जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने शुक्रवार कहा कि कोरोना वायरस के मामले अधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के कारण तेजी से बढ़ रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि ऐसी पूरी संभावना है कि नई पाबंदियां और दिशा निर्देश लागू किए जाएं। राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या अमेरिकी लोग स्वास्थ्य अधिकारियों की नई सिफारिशों और नए प्रतिबंधों का सामना कर सकते हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'इसकी पूरी संभावना' है। हालांकि बाइडेन ने ये स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि सरकार कौन से कदम उठाएगी।

राष्ट्रपति बाइडेन ने ये भी बताया कि टीकाकरण के मामले में गुरुवार का दिन देश के लिए ‘काफी अच्छा’ था। उन्होंने कहा, 'कम से कम दस लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।'

सरकारी अधिकारी धीमी गति से चल रहे टीकाकरण को तेज करने की कोशिशों में लगे हैं। बाइडेन का कहना है कि उन्हें इस बात की आशा है कि लोग अब वैक्सीन के महत्व को समझने लगे हैं। अमेरिका में इसी हफ्ते ये ऐलान किया गया था कि जिन लोगों को वैक्सीन लग गई है, उन्हें भी कुछ परिस्थितियों में मास्क जरूर लगाकर रखना होगा। वैक्सीनेट लोगों को संक्रमण के अधिक मामलों वाले इलाकों में इंडोर में भी मास्क लगाना जरुरी होगा।

इसके साथ ही लाखों सरकारी कर्मियों के लिए भी नियम सख्त कर दिए गए हैं। इन कर्मियों को या तो वैक्सीन लगवाने के साथ ही मास्क पहनना होगा, नहीं तो रोज अपनी कोरोना जांच करानी होगी। फिर चाहे ये लोग संक्रमण के कम मामलों वाले इलाके में ही क्यों ना हों।

कोरोना वायरस से दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अभी भी अमेरिका पहले स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 3,56,89,184 कोरोना केस सामने आ चुके है वहीं, 2,965,2,042 मरीज ठीक हो चुके है। इस वायरस के चलते अमेरिका में 629,072 मौते हो चुकी है। अमेरिका में टीकाकरण शुरू होने के कुछ समय बाद वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए मास्क हटाने का नियम लागू हुआ था लेकिन मामले बढ़ने पर अब एक बार फिर मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती