न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी गति, 335 नए मामले आए सामने, 5 मरे, कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी

सर्दियों की तेजी के साथ ही देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि रविवार को कोरोना के 335 नए केस सामने आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 10:13:14

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी गति, 335 नए मामले आए सामने, 5 मरे, कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। सर्दियों की तेजी के साथ ही देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि रविवार को कोरोना के 335 नए केस सामने आए। उत्तरप्रदेश और केरल में कोरोना ने पांच लोगों की जान ले ली है। कोरोना के एक्टिव केस 1700 से ज्यादा हो गए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में दस्तक के साथ ही देश के सभी राज्यों ने अपने यहां स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा बढ़ा दी है। केरल में कोरोना का सबसे घातक वेरिएंट पकड़ में आया है। इससे सबक लेते हुए कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनने की सलाह जारी की है।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा, ''हमने कल एक बैठक की जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए? हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। फिलहाल जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दिल की समस्या है और अन्य गंभीर बीमारियाँ हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।”

अस्पतालों में तैयारी तेज

उन्होंने कहा, “हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। केरल के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से टेस्टिंग कराना होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?