न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बस रोककर नमाज पढ़ने वाले ड्राइवर के खिलाफ विवाद, मंत्री बोले- जांच करेंगे

कर्नाटक के हावेरी में एक सरकारी कर्मचारी ने बस को बीच रास्ते में रोककर नमाज पढ़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने सरकारी कर्मचारियों से नियमों का पालन करने की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 8:35:00

बस रोककर नमाज पढ़ने वाले ड्राइवर के खिलाफ विवाद, मंत्री बोले- जांच करेंगे

कर्नाटक के हावेरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम सरकारी कर्मचारी ने बस को बीच रास्ते में रोककर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। इस दौरान बस में सवार यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने का इंतजार करते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्मचारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यह घटना मंगलवार को शाम के समय हुबली-हावेरी रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया, लेकिन ड्राइवर ने बस को रोका और नमाज अदा की। कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मंत्री ने कार्रवाई की अपील की

कर्नाटक सरकार के परिवहन और मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस मामले में NWKRTC (हुबली) के मैनेजिंग डायरेक्टर को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा कि 29 अप्रैल को हुबली से हावेरी जा रही बस को ड्राइवर ने बीच रास्ते में रोककर नमाज पढ़ी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करना चाहिए और धार्मिक कार्य ऑफिस समय के बाहर किए जाने चाहिए।

मंत्री ने पत्र में यह भी कहा कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले जुलाई 2023 में बेंगलुरु में एक और विवाद हुआ था, जब BMTC के एक बस ड्राइवर ने टोपी पहन रखी थी, जिस पर एक महिला यात्री ने आपत्ति जताई थी। महिला का कहना था कि सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान किसी भी धार्मिक चिन्ह का प्रदर्शन नहीं करें। इस घटना का भी वीडियो वायरल हो गया था और विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती