न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस महिला नेता के खिलाफ भाजपा नेता के विवादित बोल, अच्छी नींद के लिए एक एक्स्ट्रा पैग जरूर लें

यहां भाजपा नेता संजय पाटिल ने कांग्रेस नेता और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को शराब पीने की सलाह दे डाली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 11:14:43

कांग्रेस महिला नेता के खिलाफ भाजपा नेता के विवादित बोल, अच्छी नींद के लिए एक एक्स्ट्रा पैग जरूर लें

बैंगलूरू। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। चुनाव प्रचार में लगे दिग्गज नेता जनता से लोकलुभावन वादों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमले करने से नहीं चूक रहे। इन जुबानी हमलों में कई बार इन नेताओं के मुख से ऐसे शब्द निकल जाते हैं, जो उनकी छवि पर दाग लगा देते हैं। हाल ही में कर्नाटक में भी यही देखने को मिला। यहां भाजपा नेता संजय पाटिल ने कांग्रेस नेता और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को शराब पीने की सलाह दे डाली। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि रात में अच्छी नींद के लिए "एक एक्स्ट्रा पैग" जरूर लगाएं। उनके बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जवाब में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की कौरवों और रावण से तुलना कर डाली।

कर्नाटक की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर पर कटाक्ष करते हुए पूर्व भाजपा विधायक संजय पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के उदय से हेब्बालकर को बहुत चिंता हो रही होगी, शायद उन्हें रात में नींद भी नहीं आती होगी। इसलिए मेरी सलाह है कि वह "रात में अच्छी नींद पाने के लिए नींद की गोली या एक एक्स्ट्रा पैग" लें।

पाटिल ने बेलगावी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने कर्नाटक में आठ अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में काम किया है। बेलगावी में, बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के समर्थन में सामने आ रही हैं। यही कारण है कि मैं चाहता हूं कि मेरी बड़ी बहन (लक्ष्मी हेब्बालकर) नींद की गोली ले लें। या अच्छी रात की नींद पाने के लिए एक अतिरिक्त पेग लें।"

कांग्रेस ने कौरव और रावण से की तुलना

कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि संजय पाटिल ने लक्ष्मी हेब्बालकर पर अपनी टिप्पणी के माध्यम से पूरे महिला समुदाय को "निशाना बनाया और अपमानित" किया है। कर्नाटक कांग्रेस की तरफ से बयान दिया गया, "जो कोई भी महिलाओं को नीची दृष्टि से देखता है, इसका मतलब है कि उनका पतन शुरू हो गया है। भाजपा और जेडीएस पार्टियों का पतन शुरू हो गया है, इसलिए उनका महिला विरोधी रवैया बढ़ रहा है। कौरवों और रावण की तरह, भाजपा और जेडीएस का भी निश्चित रूप से विनाश होगा।"

गौरतलब है कि हेब्बालकर के बेटे मृणाल रवींद्र हेब्बालकर भाजपा उम्मीदवार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के खिलाफ बेलगावी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती