न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं से छेड़छाड़ से लेकर शराब के विवाद में बदनाम हो चुके हैं महंत आनंद गिरि, लग्जरी कार और फोटो सेशन का भी शौक

खुद को घुमंतू योगी बताने वाले स्वामी आनंद गिरि और विवादों का चोली दामन का साथ है। जिसके चलते वे हमेशा सुर्खियों में रहे। चाहे लग्जरी गाड़ियों का उनका शौक हो या फिर ऑस्ट्रेलिया में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तारी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 9:12:23

ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं से छेड़छाड़ से लेकर शराब के विवाद में बदनाम हो चुके हैं महंत आनंद गिरि, लग्जरी कार और फोटो सेशन का भी शौक

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की सोमवार को संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई थी। प्रयागराज के बाघंबरी मठ में उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली है। पुलिस को मौके से 7 पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने एक शिष्य से दुखी होने की बात कही गई थी। इसके साथ ही उनके शिष्य आनंद गिरि का भी जिक्र है। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया। महंत नरेंद्र गिरी के पास से मिले सुसाइड नोट में आनंद गिरी, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी पर मानसिक तौर से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

खुद को घुमंतू योगी बताने वाले स्वामी आनंद गिरि और विवादों का चोली दामन का साथ है। जिसके चलते वे हमेशा सुर्खियों में रहे। चाहे लग्जरी गाड़ियों का उनका शौक हो या फिर ऑस्ट्रेलिया में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तारी।

'छोटे महाराज' के रूप में विख्यात योग गुरु स्वामी आनंद गिरि लग्जरी लाइफ जीते हैं। महंगी गाड़ियों में घूमना, महंगे मोबाइल रखना, कीमती कपड़े पहनना उनका शौक है। स्वामी आनंद गिरि चमचमाती कारों और बुलेट बाइक का भी शौक रखते हैं। माघ मेला में अक्सर उन्हें बुलेट की सवारी करते हुए देखा जाता था। हाथों में एपल कंपनी के दो-दो मोबाइल होते थे। वे पहनते भगवा कपड़ा हैं, लेकिन उसकी कीमत भी हजारों में होती है।

swami anand giri,controversial photos of swami anand giri

महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में महिलाओं से उनके बेडरूम में मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब भी सनातन धर्म को मानने वालों में गहरा आक्रोश था। आनंद गिरि के बर्ताव पर सवाल खड़े हुए थे। 2018 में हुई इस घटना में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें बाद में बरी कर दिया था। इसी मामले में आनंद गिरि ने अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि पर उन्हें छुड़ाने के नाम पर शहर के कई करोड़पतियों से 4 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। आनंद गिरि कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी शामिल हैं।

अक्टूबर 2020 में आनंद गिरि की एक फोटो वायरल हुई थी। उसमें वे विमान की बिजनेस क्लास में बैठे हुए हैं। उनके सामने होल्डर पर एक ग्लास रखा है। बताया जा रहा था कि इसमें शराब रखी हुई है हालाकि, आनंद गिरि ने इस फोटो पर अपनी सफाई में कहा था कि यह शराब नहीं एपल जूस है। मुझे बदनाम करने की साजिश है।

swami anand giri,controversial photos of swami anand giri swami anand giri,controversial photos of swami anand giri

अंतिम संस्‍कार में CM योगी हो सकते है शामिल

आपको बता दे, महंत नरेंद्र गिरी का आज पोस्टमॉर्टम होने के बाद अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। यह जानकारी यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कमर ने दी है। बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरी के अंतिम संस्‍कार में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर लिखा, 'अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!'

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्वीट किया, 'अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल