न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस : 28 लोगों को लेकर लापता हुए विमान का मिला मलबा, सभी सवारियों की मौत

विमान का मलबा ओखोत्स्क सागर में एक हवाई अड्डे से करीब पांच किमी दूर मिला हैं जहां इसे उतरना था। बताया जा रहा है कि विमान हादसे का एक कारण पलाना का खराब मौसम भी हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 10:40:28

रूस : 28 लोगों को लेकर लापता हुए विमान का मिला मलबा, सभी सवारियों की मौत

आज मंगलवार की सुबह 28 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचत्का में लापता हो गया था और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद इसकी तलाश की गई और विमान का मलबा ओखोत्स्क सागर में एक हवाई अड्डे से करीब पांच किमी दूर मिला हैं जहां इसे उतरना था। बताया जा रहा है कि विमान हादसे का एक कारण पलाना का खराब मौसम भी हो सकता है। पलाना हवाई अड्डे पर लैंडिंग से करीब 10 किलोमीटर पहले ही विमान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद उसकी खोज में कई कोशिशें की गईं। विमान में 22 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे जिनकी सभी की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार कोई भी सदस्य इस हादसे में बच नहीं पाया है।

यह विमान पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्का शहर से पलाना के लिए उड़ान भर रहा था। इस बीच इसका संचार टूट गया और रडार से यह गायब हो गया। कामचत्का के गवर्नर ब्लादिमीर सोलोदोव ने बताया कि विमान का मुख्य हिस्सा तट पर मिला जबकि अन्य मलबा तट के पास समुद्र में मिला है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 12 वर्ष से छोटी है। विमान एएन-26 कामचत्का एविएशन एंटरप्राइज कंपनी से संबंधित था, जो 1982 से सेवाएं दे रहा था। कंपनी के निदेशक एलेक्सी खाबारोव ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच शुरू की गई है और तलाश अभियान जारी है। विमान के रडार से गायब होने के बाद उसे ढूंढने के लिए दो हेलिकॉप्टर और कई जहाजों की मदद ली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती