न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव ने की घोषणा, जयराम रमेश ने कहा वार्ता जारी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं और 2019 के चुनाव में सपा, बसपा और रालोद ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 6:45:54

UP में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव ने की घोषणा, जयराम रमेश ने कहा वार्ता जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद शनिवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।”

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा

समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की शनिवार को औपचारिक घोषणा कर दी और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया। विपक्षी गठबंधन INDIA के घटक दल सपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पहले ही समझौता कर चुके हैं। रालोद को सात सीट देने पर सहमति बनी थी। रालोद के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति बनने के एक दिन बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 20 जनवरी को कहा था कि गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है और उन्होंने उम्मीद जताई कि फैसला जल्द होगा।

कांग्रेस ने कहा वार्ता जारी

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे पर सकारात्मक और रचनात्मक वार्ता जारी है और फॉर्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी दी जाएगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्य अशोक गहलोत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने यह टिप्पणी उस समय वक्त की है जब अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 11 सीट कांग्रेस को दिए जाने की घोषणा की।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं और 2019 के चुनाव में सपा, बसपा और रालोद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा को पांच, बसपा को 10 सीट हासिल हुई थी, जबकि रालोद खाता नहीं खोल पाई थी। सपा और कांग्रेस ने 2017 में साथ मिलकर उप्र विधानसभा चुनाव का लड़ा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के सामने यह गठबंधन सफल नहीं हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल