न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, 200 पंडितों ने किया राहुल गांधी का स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफिला देवी अहिल्या के नगर इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गया है। उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत भारतीय और हिंदू संस्कृति के तौर तरीकों से किया गया। यात्रा सुबह 6 बजे इंदौर के सांवेर से शुरू हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 12:51:09

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, 200 पंडितों ने किया राहुल गांधी का स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफिला देवी अहिल्या के नगर इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गया है। उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत भारतीय और हिंदू संस्कृति के तौर तरीकों से किया गया। यात्रा सुबह 6 बजे इंदौर के सांवेर से शुरू हुई थी। कांग्रेस ने इसके लिए खास तैयारी की थी। करीब 200 पंडित-बटुक ने राहुल गांधी के पहुंचते ही स्वास्ति वाचन और मंत्र उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना भी हुई। यात्रा के दौरान कहीं पारम्परिक नृत्य की झलक दिखी तो कहीं मलखम्ब करते पहलवान नजर आए। बता दे, राहुल गांधी आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करेंगे उसके बाद वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी शाम 4:00 बजे महाकाल मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन करेंगे। इससे पहले राहुल दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र महावीर तपोभूमि भी पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे समाजिक न्याय परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से शुरू हुए आज 83 दिन पूरे हो जाएंगे। अभी तक छह राज्यों और 35 जिलों का सफर भारत जोड़ो यात्रा सफर तय कर चुकी है। राहुल सहित अन्य यात्री दो हजार से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। मध्यप्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में जा चुकी है। यात्रा मध्यप्रदेश में 6 जिलों में जानी है और 380 किमी की दूरी तय करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी

योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय

क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'

'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान

कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा

दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?

हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज