न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन में नए लुक में नजर आए राहुल गांधी, लंबी दाढ़ी को किया बाय-बाय

भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिन के दौरे पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे। लंदन पहुंचते ही राहुल गांधी अब नए रूप में नजर आ रहे हैं। महीनों तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी थी, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 9:45:05

भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन में नए लुक में नजर आए राहुल गांधी, लंबी दाढ़ी को किया बाय-बाय

भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिन के दौरे पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे। लंदन पहुंचते ही राहुल गांधी अब नए रूप में नजर आ रहे हैं। महीनों तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी थी, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही थी। इस बीच लंदन पहुंचते ही उन्होंने नया लुक धारण कर लिया है। राहुल गांधी ने महीनों से बढ़ाई हुई दाढ़ी को कटवा लिया है और बाल भी छोटे करा लिए हैं। राहुल गांधी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दाढ़ी कटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने कोट-टाई पहनी हुई है, ऊपर से जैकेट भी पहन रखा है। 7 सितंबर 2022 में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के करीब 6 महीने बाद राहुल का लुक बदला हुआ नजर आ रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी सातदिवसीय दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ करेंगे। इस दौरान भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह ‘बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी’ और इंडिया चाइना रिलेशंस पर भी बात करेंगे।

कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट कर कहा कि हमारा कैम्ब्रिज भारत के प्रमुख विपक्षी दल के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का स्वागत कर खुश हैं। वह आज लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी के विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस को संबोधित करेंगे।

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि मैं अपने मातृ संस्थान यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर वहां लेक्चर देने को लेकर उत्सुक हूं। मैं वहां बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित भी करूंगा। इस दौरान जियोपॉलिटकल, इंटरनेशनल रिलेशंस, डेटा और डेमोक्रेसी सहित कई मुद्दों पर प्रतिभावान छात्रों से बात करूंगा। बता दे, राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। उन्होंने डेवलपमेंट स्टडी में 1995 में एमफिल किया था।

आपको बता दे, इससे पहले साल 2022 में भी राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे। ‘Ideas For India कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार संसद और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को काम नहीं करने दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि भाजपा लोगों की आवाज को दबा रही है लेकिन कांग्रेस लोगों की आवाज को सुनने के लिए काम कर रही हैं। भाजपा ने उनके इस बयान पर ऐतराज जाहिर किया था। सवाल पूछा था कि देश के प्रधानमंत्री पर विदेश में ऐसा बयान क्यों दिया?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर