न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने लोकसभा में सौंपी शहीद किसानों की लिस्ट, सरकार से कहा- इन्हें दें मुआवजा और नौकरी

लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के मुद्दे को लगातार उठा रही है। मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए शहीद किसानों की लिस्ट सदन को सौंपी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 1:24:00

राहुल गांधी ने लोकसभा में सौंपी शहीद किसानों की लिस्ट, सरकार से कहा- इन्हें दें मुआवजा और नौकरी

लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के मुद्दे को लगातार उठा रही है। मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए शहीद किसानों की लिस्ट सदन को सौंपी। इस दौरान राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महीनों से चलते आ रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शहीद किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, 'किसान आंदोलन में करीब 700 किसान शहीद हुए। प्रधानमंत्री ने देश से और किसानों से माफी मांगी। उन्‍होंने माना कि उन्‍होंने गलती की है। 30 नवंबर को कृषि मंत्री से सवाल पूछा गया था कि किसान आंदोलन में कितने किसान शहीद हुए। जिस पर उन्‍होंने कहा था कि उनके पास कोई डेटा नहीं है।'

राहुल गांधी ने कहा, 'हमने पता लगाया, पंजाब की सरकार ने करीब 400 किसानों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। उनमे से 152 किसानों को रोजगार भी दिया है। इन किसानों की लिस्ट मेरे पास है, जिसे मैंने सदन के पटल पर रख दिया है।'

उन्होंने कहा, 'हरियाणा के 70 किसानों को भी मुआवजा मिला है। प्रधानमंत्री ने इस मामले पर माफी मांगी और उनकी सरकार कह रही है कि कोई भी किसान शहीद नहीं हुआ या उनके नाम रिकॉर्ड में नहीं हैं, तो ये नाम यहां हैं। मैं चाहता हूं कि जो इनका हक है और जो प्रधानमंत्री ने कहा है, जिसके लिए माफी मांगी है, उन्हें उनका पूरा हक मिलना चाहिए। उनको मुआवजा और नौकरी मिलनी चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल