न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: अमेठी और रायबरेली को लेकर पेशोपेश में कांग्रेस, तय नहीं कर पा रही प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने लोकसभा की सभी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अभी तक ऐसा करने में सफल नहीं हो पा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 2:25:19

UP: अमेठी और रायबरेली को लेकर पेशोपेश में कांग्रेस, तय नहीं कर पा रही प्रत्याशी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने लोकसभा की सभी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अभी तक ऐसा करने में सफल नहीं हो पा रही है। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं के चलते पार्टी ऐसा नहीं कर पा रही है। कभी कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले उत्तरप्रदेश के अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस अपने किसी भी उम्मीदवार को तय नहीं कर पायी है। इन दो प्रमुख सीटों पर सभी प्रमुख दलों की निगाहें लगी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ये समझ नहीं पा रही कि अपने पुराने गढ़ों अमेठी और रायबरेली से किसे टिकट दिया जाए। अमेठी से 2014 तक राहुल गांधी लोकसभा चुनाव जीतते रहे। 2019 में हुए चुनाव में अमेठी पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाने में सफलता प्राप्त की। जबकि, रायबरेली से सोनिया गांधी 2019 तक लोकसभा पहुंचती रही हैं। सोनिया गाँधी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सीट प्राप्त की है। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी ने सिर्फ केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया है। हालांकि कहा जा रहा है कि वायनाड सीट पर दूसरे चरण की वोटिंग के बाद राहुल गांधी अमेठी सीट से भी परचा दाखिल कर सकते हैं।

अमेठी लोकसभा सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है। पांचवें दौर के मतदान में इस सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा की तरफ से यहां एक बार फिर स्मृति इरानी ही उम्मीदवार हैं। स्मृति इरानी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर राहुल गांधी को हराया था। राहुल गांधी पिछली बार वायनाड सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच सके थे। वहीं, सोनिया गांधी कांग्रेस की तरफ से यूपी में जीतने वाली अकेली प्रत्याशी रही थीं। अमेठी से अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं, तो रायबरेली से किसे कांग्रेस उतारेगी? यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

कहा जा रहा है कि सोनिया गाँधी ने अपनी रायबरेली वाली सीट अपनी बेटी प्रियंका गाँधी वाड्रा के लिए खाली छोड़ी है। कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा चुनाव 2024 से प्रियंका गाँधी राजनीति के मैदान में उतरें।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सोनिया गाँधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का एक बयान मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अमेठी और रायबरेली के मतदाता चाहते हैं कि इन सीटों से गाँधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ना चाहिए। रॉबर्ट वाड्रा का यह भी कहना था कि खुद लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले वो चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचें। अब सबकी नजर इस पर है कि अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस कब उम्मीदवार घोषित करती है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा लगातार ये दावा करती रही है कि अमेठी के अलावा रायबरेली सीट पर भी इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार जाएगी। भाजपा का दावा है कि इस बार उत्तरप्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर उसे और सहयोगी दलों को ही जीत मिलने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी