न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा एक और झटका, इकाई प्रवक्ता राजू वाघमारे शिंदे गुट में शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगातार बड़े झटके मिल रहे हैं। महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पार्टी छोड़ दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 6:52:26

महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा एक और झटका, इकाई प्रवक्ता राजू वाघमारे शिंदे गुट में शामिल

मुम्बई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगातार बड़े झटके मिल रहे हैं। महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पार्टी छोड़ दी है। वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने थाणे में दिवंगत शिव सेना नेता आनंद दिघे के निवास-सह-कार्यालय 'आनंद आश्रम' में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली शिव सेना में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पार्टी को उनके अनुभव से लाभ मिलेगा। उन्होंने घोषणा की कि वाघमारे शिवसेना के उपनेता और प्रवक्ता होंगे।

शिव सेना में शामिल होने के बाद वाघमारे ने दावा किया कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान सांगली और भिवंडी लोकसभा सीटों पर मजबूत दावा करने में कांग्रेस विफल रही। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भ्रम और चिंताएं घर कर गई हैं। वाघमारे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व उद्धव ठाकरे के आगे दब चुका है। कांग्रेस के अंदर भारी उथल-पुथल मची हुई है।

एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली को देखने के बाद ही शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का भी ख्याल रखते हैं। 'जब मैं विपक्ष में था, तब भी मैंने उनके काम की प्रशंसा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राजनीति में नकारात्मकता को दूर किया है और सकारात्मकता लाई है और इसके अच्छे काम ने लोगों को विश्वास दिलाया है। शिंदे ने कहा, विपक्ष को अगले 50 साल के लिए घोषणापत्र घोषित करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस को पिछले 50 वर्षों में अपने कामकाज और प्रदर्शन का हिसाब देना चाहिए।

आधिकारिक आवास 'वर्षा' में राजनीतिक बैठकें आयोजित करने पर विपक्षी नेताओं की आलोचना और आरोपों पर शिंदे ने कहा कि वहां ऐसी बैठकें आयोजित करने में कुछ भी गलत नहीं है। शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन के साथ सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में बचे लोकसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?