न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से शुरू हो रही है राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा', कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 KM की दूरी होगी तय

कांग्रेस को एकजुट करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से शुरू हो रही है। यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Sep 2022 9:46:20

आज से शुरू हो रही है  राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा',  कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 KM की दूरी होगी तय

कांग्रेस को एकजुट करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से शुरू हो रही है। यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। अब वो आज दोपहर कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे। कन्याकुमारी में ‘गांधी मंडपम’ में कार्यक्रम के दौरान स्टालिन भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ उस सार्वजनिक रैली स्थल पर जाएंगे जहां से यात्रा की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' देश के 12 राज्यों से होते हुए गुजरेगी और 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ये पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। ये यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि, कर्नाटक के मैसूर, महाराष्ट्र के नांदेड़, मध्य प्रदेश के इंदौर, राजस्थान के कोटा, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, पंजाब में पठानकोट और जम्मू से होते हुए श्रीनगर में समाप्त होगी।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता और सिविल सोसायटी से जुड़े करीब 300 लोग पदयात्रा में शामिल रहेंगे। कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान किसी होटल में नहीं रुकेंगे। पांच सितारा होटल के जरिए यात्रा नहीं होगी और राहुल गांधी साधारण तरीके से इस पूरी यात्रा को पूरा करेंगे। राहुल गांधी 'भारत जोड़े यात्रा' को आम लोगों से जुड़ने से कवायद कर रहे हैं। इसीलिए चमक-दमक से दूर साधारण तरीके से इस यात्रा को पूरा करना चाहते हैं। जाहिर-सी बात है राहुल गांधी इसे एक यात्रा कहते हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 की तैयारी मानते हैं। ऐसे में राहुल गांधी किसी भी होटल में ठहरने के बजाय कंटेनर जिसे आशियाने में तब्दील किया गया है, उसी में रहेंगे और टेंट में पार्टी नेताओं के साथ खाना खाएंगे। राहुल गांधी 150 दिनों तक कंटेनर में रहेंगे। 3570 किमी यात्रा में कई इलाके ऐसे भी हैं जहां भीषण गर्मी और उमस होगी। इसलिए कंटेनर में एसी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कंटेनर में ही सोने के लिए गद्दे और टॉयलेट भी बनवाए गए हैं।

पार्टी ने गांधी सहित 118 नेताओं को ‘भारत यात्रियों’ के रूप में वर्गीकृत किया है जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की दूरी तय करेंगे। वे हर रोज औसतन 20-25 किमी की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा हर रोज दिन के पहले पहर में सुबह 7 बजे शुरू होगी और सुबह 10 बजे तक चलेगी। इसके बाद कुछ घंटे के आराम के बाद यात्रा दूसरे पहर में 3:30 बजे शुरू होगी और शाम को 7 बजे तक चलेगी। 118 ‘भारत यात्रियों’ में राहुल गांधी समेत 9 नेता 51-60 साल की उम्र के हैं। उन्होंने बताया कि 118 नेताओं में से 20 की उम्र 25-30; 51 की उम्र 31-40 व 38 की उम्र 41-50 के बीच है।

भारत जोड़ा यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता अपना नाश्ता और खाना खुद तैयार करेंगे। हालांकि कुछ जगहों पर राज्य कांग्रेस की इकाइयां भी यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं के लिए खाने-पीने का इंतजाम करेंगी। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए किसी तरह के कोई बाहरी लोगों को शामिल नहीं कर रही है। राहुल के साथ चलने वाली सभी यात्री एक साथ नाश्ता और भोजन एक ही जगह पर टेंट में बैठकर करेंगे।

इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने टाइटल सॉन्ग भी तैयार किया है, जो पूरे यात्रा के दौरान बजता रहेगा। मंगलवार को इस टाइटल सॉन्ग को तमिल भाषा में जारी किया गया जबकि 11 सितंबर को मलयालम में और 30 सितंबर को कन्नड़ में जारी किया जाएगा। इस तरह जब यह यात्रा किसी राज्य में पहुंचेगी तो यह टाइटल सॉन्ग उस राज्य की स्थानीय भाषा में जारी होता रहेगा और बजता रहेगा।

बता दे कि पिछले महीने कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर लोगो, टैगलाइन, वेबसाइट और बुकलेट का विमोचन किया था और कहा कि आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण एवं राजनीतिक विभाजन के मद्देनजर यह यात्रा ‘देशहित’ के लिए आवश्यक है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए लिखा था, ‘एक तेरा कदम, एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन।आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत