Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप

पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसके तहत सभी सदस्यों को सदन में हाजिर रहने को कहा गया। इसके अलावा विशेष सत्र में कौन-कौन से मुद्दे उठाए जाएं, उस पर भी चर्चा चल रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 9:06:25

संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जो 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें कुछ बिल भी पारित करवाए जा सकते हैं। इसके अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने भी इसके लिए कमर कस ली है।

पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसके तहत सभी सदस्यों को सदन में हाजिर रहने को कहा गया। इसके अलावा विशेष सत्र में कौन-कौन से मुद्दे उठाए जाएं, उस पर भी चर्चा चल रही है।

क्या होता है व्हिप?

विधायकों और सांसदों के लिए व्हिप जारी होता है। आसान भाषा में कहें तो ये सदस्यों को सदन में मौजूद रहने का लिखित आदेश होता है। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब किसी बिल पर वोटिंग होनी रहती है। व्हिप जारी होते ही सदस्यों का सदन में आना अनिवार्य हो जाता है। अगर कोई सदस्य इसका पालन नहीं करता तो उसके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।

सरकार ने जारी किया एजेंडा

वहीं बुधवार शाम को सरकार ने इस सत्र का एजेंडा जारी किया। जिसमें बताया गया कि कुल चार बिल इस सत्र में पास करवाए जाएंगे। सरकार के मुताबिक अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 को राज्यसभा में पारित किया गया था। इसको विशेष सत्र में लोकसभा में पास करवाया जाएगा।

इसके अलावा डाकघर विधेयक 2023 और मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023 राज्यसभा में पास हो चुका है। इसको लोकसभा में पेश कर पारित करवाया जाएगा। वहीं मोदी सरकार आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत काल मना रही। उस पर भी दोनों सदनों में चर्चा की जाएगी।

भाजपा ने भी जारी किया व्हिप

वहीं कांग्रेस से पहले भाजपा ने सांसदों के लिए एक लाइन का व्हिप जारी किया। साथ ही सभी सदस्यों को 18-22 सितंबर तक उपस्थित रहने को कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका