न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर लगाया आरोप, कहा - 250 कोरोना योद्धाओं की जा चुकी जान, सिर्फ 15 को मिले 1 करोड़!

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ। अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार की कोरोना यौद्धाओं की मृत्यु पर पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ की मुआवजे देने की घोषणा खोखली साबित हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 June 2021 2:58:02

दिल्ली: कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर लगाया आरोप, कहा - 250 कोरोना योद्धाओं की जा चुकी जान, सिर्फ 15 को मिले 1 करोड़!

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ। अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार की कोरोना यौद्धाओं की मृत्यु पर पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ की मुआवजे देने की घोषणा खोखली साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के भारी संकट में दिल्ली सरकार ने दिल्ली में सिर्फ 15 कोरोना यौद्धाओं को ही अपनी घोषणा के अनुसार 1 करोड़ का मुआवजा दिया है, जिनको मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पिक एंड चूज की नीति के आधार पर प्रतीकात्मक रुप से चिन्हित लोगों को यह सम्मान राशि दी गई है।

अनिल कुमार ने कहा दिल्ली में अब तक डॉक्टर्स, शिक्षक, निगम सफाई कर्मचारी और दिल्ली पुलिस के जवान समेत करीब 250 से ज्यादा कोरोना योद्धाओं की जान जा चुकी है और अभी तक सिर्फ 15 ही कोरोना योद्धाओं को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी गई है।

उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने दूसरी लहर में सरकारी डाक्टरों के 101 डाक्टरों के शहीद होने की सूची जारी की है। दिल्ली नगर निगम 94 कर्मचारियों जिनमें 49 सफाई कर्मचारी है।

शिक्षा विभाग ने लगभग 100 शिक्षकों तथा दिल्ली पुलिस ने 32 कर्मचारियों की कोरोना ड्यूटी के दौरान शहीद होने की पुष्टि की है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 14 महीनों से महामारी का सामना कर रहे कर्मचारियों में दिल्ली में सिर्फ 15 कर्मचारियों की कोरोना ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर मुआवजा दिया है। अनिल कुमार ने मांग की कि दिल्ली सरकार कोरोना यौद्धाओं जिनकी कोरोना के चलते मृत्यु हुई उनकी अधिकारिक सूची जारी करे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी कोरोना यौद्धाओं को मुआवजे के रुप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिसके लिए आज तक कोई पहल नही हुई।

उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के प्रति मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और केन्द्रीय गृहमंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वे दिल्ली में कोविड प्रभावित लोगों व कोविड ड्यूटी के दौरान शहीद हुए है, उन्हें घोषित मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG डिलीवरी में आई मामूली रुकावट, जानिए अब कितने दिनों में आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर
LPG डिलीवरी में आई मामूली रुकावट, जानिए अब कितने दिनों में आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त