न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, संभल में ही होगा भगवान विष्णु का दसवां अवतार

योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में कहा कि संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे हो रहा था। यहां का एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 3:57:58

यूपी विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, संभल में ही होगा भगवान विष्णु का दसवां अवतार

लखनऊ। यूपी के संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने शिव मंदिर का पता चलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा। सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि संभल में भड़काऊ तकरीरों से माहौल खराब हुआ है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे हो रहा था। डीएम, एसपी शांति से सर्वे कराने गए थे। उन्होंने संभल हिंसा पर विपक्ष को दो टूक कहा कि पत्थरबाजी में शामिल एक भी आरोपी बच नहीं पाएगा। सबको सजा मिलकर रहेगी।

विधानसभा में विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिस संभल हिंसा को लेकर विपक्ष बवाल काट रहे हैं उनके शासनकाल में यहां नरसंहार हुए थे। 815 साम्प्रदयिक दंगे विपक्ष के शासनकाल में संभल हुई थी। 1947 से ही संभल में दंगों का इतिहास रहा है। 1978 में 184 हिंदुओं को जला दिया गया था। क्या विपक्ष ने मुद्दे को कभी उठाया। क्या दोषियों को सजा मिली? हिंदुओं की हत्याओं पर विरोधी क्यों कुछ नहीं बोलते। सच खटाखट सामने आया तो विरोधी सफाचट हो गए। 2017 से लेकर अबतक 99 फीसदी तक हिंसा की घटना में कमी आई है, ये NCRB का डाटा है।

संभल जामा मस्जिद में मंदिर होने के दावे पर सीएम योगी ने कहा, सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक छिपा नहीं सकते। ये तो बाबरनामा में भी लिखा गया है कि हर मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया गया है। भारत की एक विरासत है,सरकार भी उसी को लेकर कार्य कर रही है। ये केवल सर्वे की बात थी। जिलाधिकारी का जिले का एडमिनिस्ट्रेशन का हेड, इनका दायित्व है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें। सत्य के लिए कहा जा रहा है कि सर्वे हो। जांच चल रही है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि मोहर्रम का जुलूस हिंदू मोहल्ले से सही तरीके से निकलता है लेकिन हिंदुओं का जुलूस मस्जिद के सामने आते ही तनाव होता है। शोभायात्रा पर ही पथराव क्यों होता है। उन्होंने कहा, हम ना बटेंगे और ना कटेंगे। सपा की बांटने और कटवाने की नीति है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल