न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर भड़के CJI गवई, बोले- आपको जिम्मेदारी के साथ बयान देना...

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को कड़ी फटकार लगाई और FIR पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया। जानें कोर्ट की टिप्पणी, मंत्री की सफाई और पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 12:26:46

कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर भड़के CJI गवई, बोले- आपको जिम्मेदारी के साथ बयान देना...

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को जमकर फटकार लगाई है। गुरुवार, 15 मई 2025 को, देश के नए मुख्य न्यायाधीश भूषण रामाकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी कैसे कर सकता है? कोर्ट ने साफ कर दिया कि वह इस मामले में दखल नहीं देगा और न ही FIR पर कोई रोक लगाएगा।

सीजेआई गवई ने कहा, "हम जानते हैं कि सिर्फ इसलिए कि आप मंत्री हैं, कुछ नहीं होगा, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि आप बिना जिम्मेदारी के कुछ भी कहें।"

वकील ने मांगी राहत, कोर्ट ने ठुकराई अपील

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री विजय शाह की ओर से पेश हुईं वरिष्ठ अधिवक्ता विभा दत्ता मखीजा ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता ने अपनी गलती स्वीकार की है और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मीडिया ने इसे अनावश्यक रूप से तूल दे दिया। उन्होंने FIR पर रोक लगाने की अपील की, मगर सुप्रीम कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डीजीपी को चार घंटे के भीतर विजय शाह पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। आदेश के तहत बुधवार शाम को FIR दर्ज कर ली गई, जिसे मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर कोई रोक नहीं लगाई और मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।

सीजेआई का सख्त संदेश: बयान जिम्मेदारी से दें

सीजेआई गवई ने कहा, "जब देश संवेदनशील स्थिति से गुजर रहा है, तब एक जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति यह कैसे भूल सकता है कि उसे क्या बोलना चाहिए और कैसे बोलना चाहिए? सिर्फ मंत्री होने के नाते यह छूट नहीं मिल सकती।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

मंत्री ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

सोफिया कुरैशी को लेकर दिया गया विवादित बयान वायरल होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई और मंत्री के इस्तीफे की मांगें शुरू हो गईं। इसके बाद मंत्री विजय शाह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कर्नल सोफिया कुरैशी को अपनी बहन बताया। उन्होंने कहा, “अगर मेरे बयान से किसी भी समाज की भावना आहत हुई है, तो मैं इसके लिए दिल से शर्मिंदा हूं और सभी से माफी चाहता हूं। मैं बहन सोफिया को अपनी सगी बहन से भी अधिक सम्मान देता हूं।" विजय शाह ने आगे कहा, “मैं बहन सोफिया और भारतीय सेना के उन सभी जांबाजों का दिल से सम्मान करता हूं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मेरी मंशा सिर्फ उनके साहस और बलिदान को समाज के सामने सम्मानपूर्वक रखने की थी, लेकिन दुख और भावुकता में कुछ गलत शब्द निकल गए।”

मंत्री के विवादित शब्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लेते हुए उन्हें उन आतंकियों की बहन बताया, जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य कसते हुए कहा था कि उन्होंने एक आतंकी की बहन को सेना में भेजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं