न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोर्ट में वकील पर बिफर पड़े CJI चंद्रचूड़, ये कोई मार्केट है, लगाया 2 हजार का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को एक वकील पर कोर्ट में बिफर पड़े। सीजेआई ने वकील को कोर्ट में फोन पर बात करते हुए देखा तो गुस्सा हो गए। सीजेआई ने कहा, ये कोई मार्केट है क्या? इधर आओ?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 4:08:35

कोर्ट में वकील पर बिफर पड़े CJI चंद्रचूड़, ये कोई मार्केट है, लगाया 2 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को एक वकील पर कोर्ट में बिफर पड़े। सीजेआई ने वकील को कोर्ट में फोन पर बात करते हुए देखा तो गुस्सा हो गए। सीजेआई ने कहा, ये कोई मार्केट है क्या? इधर आओ? इसके बाद सीजेआई ने अपने स्टाफ से कहा कि इसका मोबाइल ले लो। यह क्या मार्केट है? अगली बार याद रखना? सीजेआई ने इसके साथ ही कोर्ट में जजों की सजगता की तरफ भी ध्यान दिलाया। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि जज अदालतों में सिर्फ फाइल ही नहीं देखते हैं लेकिन यह भी देखते हैं कि कोर्ट में क्या हो रहा है।

वकील ने मांगी माफी

इस पूरी घटना के बाद वकील ने चीफ जस्टिस से माफी मांगी। सीजेआई ने वकील को चेतावनी भी दे डाली। चंद्रचूड़ ने कहा कि अगली बार ध्यान रखना। आगे से फिर ऐसी गलती ना हो। बार एंड बेंच ने इस बारे में पूरी रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि सीजेआई मामले की सुनवाई के दौरान गुस्सा हुए हों। पहले भी कई बार सीजेआई के मामले की सुनवाई के दौरान गुस्सा होने की खबरें आती रही हैं।

वकील पर लगाया था 2 हजार जुर्माना

सितंबर में भी सीजेआई एक वकील पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने गुस्सा होकर वकील पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। दरअसल, सीजेआई ने यह ऐक्शन एक मामले के स्थगन की मांग पर लिया था। इस केस में वकील ने खुद की जगह जूनियर वकील को बिना कागज के ही भेज दिया था। जूनियर वकील को मामले की जानकारी तक नहीं थी। इससे नाराज होकर सीजेआई ने वकील पर ऑन रिकॉर्ड जुर्माना लगा दिया था। सीजेआई ने कहा था कि आप हमें हल्के में नहीं ले सकते। अदालत के कामकाज में खर्च लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने

निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स