Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर भड़के CJI चंद्रचूड़, वकील की लगाई क्लास, कहा ये कोई प्लेटफार्म नहीं जो ट्रेन आई उस में चढ़ गए

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ऐसे चीफ जस्टिस हैं, जो अपने तेज-तर्रार तेवरों के लिए जाने जाते हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में अनुशासन को काफी महत्व देते हैं और यही वजह है कि जब इसे कोई तोड़ने की कोशिश करता है, तो वे उसे फटकार लगाना भी नहीं भूलते। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील पर सीजेआई चंद्रचूड़ भड़क गए और क्लास लगा दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि बस चढ़ गए जो भी ट्रेन आ गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 3:07:21

फिर भड़के CJI चंद्रचूड़, वकील की लगाई क्लास, कहा ये कोई प्लेटफार्म नहीं जो ट्रेन आई उस में चढ़ गए

नई दिल्ली। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ऐसे चीफ जस्टिस हैं, जो अपने तेज-तर्रार तेवरों के लिए जाने जाते हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में अनुशासन को काफी महत्व देते हैं और यही वजह है कि जब इसे कोई तोड़ने की कोशिश करता है, तो वे उसे फटकार लगाना भी नहीं भूलते। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील पर सीजेआई चंद्रचूड़ भड़क गए और क्लास लगा दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि बस चढ़ गए जो भी ट्रेन आ गई।

अदालतों पर रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट 'बार एंड बेंच' के अनुसार, एक वकील ने ज्यूडिशियरी में रिफॉर्म से संबंधित याचिका को मेंशन करने की कोशिश की। वकील ने कहा कि मैं ज्यूडिशियरी के खिलाफ नहीं हूं। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने सवाल पूछा कि क्या कोई याचिका ऑन बोर्ड है? आप ऐसे कैसे दोपहर 12 बजे इसे मेंशन कर सकते हैं? इसके बाद वकील ने फिर जवाब दिया कि जैसा कि मैंने कहा कि मैं ज्यूडिशियरी के खिलाफ नहीं हूं।

इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने फटकार लगाते हुए कहा कि यह प्वाइंट नहीं है। लेकिन आप ऐसे कैसे मेंशन कर सकते हैं? क्या आप सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं? आप खड़े हुए और मेंशन कर दी। हम फाइन लगाएंगे जोकि एससीबीए को देना होगा। इस पर फिर वकील ने बचाव करते हुए कहा कि मैं ज्यूडिशियरी के खिलाफ नहीं हूं। मैं दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करता हूं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने फिर पूछा कि तो आप दिल्ली हाई कोर्ट में इसी तरह बस खड़े होकर याचिका मेंशन कर देते हैं?

सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकील के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ''ये कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि बस चढ़ गए जो भी ट्रेन आ गई। कृपया अपने सीनियर से चर्चा करें कि कैसे इसे किया जाता है।''
इस महीने की शुरुआत में भी एक वकील पर भड़क गए थे

ज्ञातव्य है कि सीजेआई चंद्रचूड़ इस महीने की शुरुआत में भी एक वकील पर भड़क गए थे। उन्होंने वकील को डराने-धमकाने की कोशिशों को लेकर कड़ी फटकार लगाई थी। दरअसल, वकील तेज आवाज में बात कर रहा था जिस पर सीजेआई ने दो टूक कहा कि पहले अपनी आवाज नीचे करिए। नहीं तो मैं आपको कोर्ट से बाहर करवा दूंगा। सीजेआई चंद्रचूड़ ने उस वकील से कहा, ''अपनी आवाज धीमें करें। यदि आपको लग रहा है कि आप तेज आवाज करके डरा देंगे तो आप पूरी तरह गलत हैं। 23 सालों में कोई यह काम नहीं कर सका और मेरे करियर के आखिरी साल में भी मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।''

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका