Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3 जून को आ रहा क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का IPO, मिल रहे तगड़ी कमाई के संकेत

3 जून यानी सोमवार को क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का आईपीओ खुलने वाला है। जब से व्यावसायिक गलियारों में इस समाचार की पुष्टि हुई है, तभी से आईपीओ में पैसा लगाने वालों के चेहरे पर चमक आ गई है और उन्होंने इस आईपीओ में पैसा लगाने का मानस बना लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 7:28:12

3 जून को आ रहा क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का IPO, मिल रहे तगड़ी कमाई के संकेत

नई दिल्ली। 3 जून यानी सोमवार को क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का आईपीओ खुलने वाला है। जब से व्यावसायिक गलियारों में इस समाचार की पुष्टि हुई है, तभी से आईपीओ में पैसा लगाने वालों के चेहरे पर चमक आ गई है और उन्होंने इस आईपीओ में पैसा लगाने का मानस बना लिया है। इस आईपीओ में 3 जून से 5 जून, बुधवार तक पैसे लगाए जा सकते हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 130.15 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड तय कर दिया है। खास बात ये है कि कंपनी ग्रे मार्केट पर दमदार लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। ऐसे में निवेशकों को अच्छी कमाई हो सकती है।

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज ने अपने 130.15 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। कंपनी ने 110 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है। ऐसे में रिटेल निवेशक कम से कम 1 लॉट साइज यानी 14,960 रुपये से निवेश कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम 13 शेयरों का लॉट साइज ले सकेंगे। ऐसे में इस आईपीओ में अधिकतम 1,94,480 रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा, रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा और हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। कंपनी में एंकर निवेशकों से 31 मई को कुल 39.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 6 जून 2024 को होगा। वहीं, शेयरों का रिफंड 7 जून को होगा। डीमैट खाते में शेयरों को 7 जून को क्रेडिट किया जाएगा। शेयरों की लिस्टिंग 10 जून को होगी।

आईपीओ खुलने से पहले ही क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के शेयर ग्रे मार्केट में तगड़ी कमाई के संकेत दे रहे हैं। investorgain.com के मुताबिक, 1 जून को कंपनी के शेयर 82 रुपये के जीएमपी यानी 60.29 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 218 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका