न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ने दिखाया मैच में अपना कमाल, हार की चौखट से राजस्थान को दिलाई जीत

इस जीत के दारोमदार रहे क्रिस मॉरिस और मिलर जिनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने राजस्थान को हार की चौखट से जीत दिलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 1:05:19

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ने दिखाया मैच में अपना कमाल, हार की चौखट से राजस्थान को दिलाई जीत

बीते दिन राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए मैच में राजस्थान को रोमांचक जीत मिली। इस जीत के दारोमदार रहे क्रिस मॉरिस और मिलर जिनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने राजस्थान को हार की चौखट से जीत दिलाई हैं। दिल्ली ने दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 150 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। मिलर के अर्धशतक (43 गेंद में 62 रन) से रॉयल्स ने वापसी की और उसे अंतिम पांच ओवर मे जीत के लिए 58 रन की दरकार थी। मिलर ने आवेश की गेंद पर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ टीम के रन का शतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर यादव को कैच दे बैठे।

क्रिस मॉरिस अब भी दूसरी छोर पर खड़े थे। नए बल्लेबाज उनादकट ने वोक्स पर छक्के से खाता खोला, लेकिन करन के अगले ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगी। रॉयल्स को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 27 रन की जरूरत थी। मॉरिस ने रबाडा के 19वें ओवर में दो छक्के जड़े जिससे अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। मॉरिस ने करन पर दो छक्के जड़कर रॉयल्स को जीत दिला दी। कुछ दिन पहले कप्तान संजू सैमसन ने क्रिस मॉरिस को आखिरी गेंद में स्ट्राइक देने से साफ इनकार कर दिया था। शायद उनका सोचना था कि मॉरिस एक गेंद में जरूरी पांच रन नहीं बना पाएंगे क्योंकि लास्ट बॉल पर जीत के लिए हर हाल में छक्के की दरकार थी। अब अगले ही मैच में मॉरिस ने बता दिया कि क्यों नीलामी में 16।25 करोड़ लेकर वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

चार छक्के की बदौलत 18 गेंद में 36 रन बनाने वाले मॉरिस ने जीत के बाद कहा कि पिछले मैच की आखिरी बॉल पर स्ट्राइक न मिलने का उन्हें कोई मलाल नहीं। 16 करोड़ 25 लाख में बिकने वाले मॉरिस ने कहा, 'संजू गेंद को बेहद प्यार से बाउंड्री पार भेज रहे थे। हमारा अंतिम मकसद सिर्फ जीत थी। मुझे इतनी भारी भरकम राशि इसी वजह से दी गई क्योंकि मैं एक स्लॉगर हूं। मेरा काम ही हर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजना है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब