न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो सप्ताह से गायब है चीन के रक्षा मंत्री, किसी कार्यक्रम में नहीं की शिरकत

चीन के मंत्रियों की गायब होने की खबरें आती रहती हैं। अब चीन के रक्षा मंत्री पिछले दो हफ्तों से गायब हैं। पिछले दो हफ्तों से चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 8:33:00

दो सप्ताह से गायब है चीन के रक्षा मंत्री, किसी कार्यक्रम में नहीं की शिरकत

नई दिल्ली। चीन के मंत्रियों की गायब होने की खबरें आती रहती हैं। अब चीन के रक्षा मंत्री पिछले दो हफ्तों से गायब हैं। पिछले दो हफ्तों से चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए। बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में संपन्न हुआ और उसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हिस्सा नहीं लिया था।

वहीं अब चीन के रक्षा मंत्री की गायब होने की खबरें फैल रही हैं। इससे पहले चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग भी काफी समय तक गायब रहे थे। उन्होंने कई आधिकारिक बैठकों में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उनकी जगह पर नए विदेश मंत्री को नियुक्त किया गया।

चीन के रक्षा मंत्री के गायब होने की खबरों के बीच जापान में मौजूद अमेरिका के राजदूत रहे रेहम इमानुएल ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, “चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं। बेरोजगारी की इस रेस को कौन जीतने जा रहा है? चीन का युवा या शी जिनपिंग की कैबिनेट?” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री 29 अगस्त 2023 के बाद से ही नहीं देखा गया है। आखिरी बार चीन के रक्षा मंत्री चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम को संबोधित किया था। चीनी रक्षा मंत्री इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रुस गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका पर निशाना भी साधा था।

चीन के रक्षा मंत्री की अनुपस्थिति में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लगातार सैन्य अधिकारियों से मिल रहे हैं और सेना में एकता और स्थिरता का आवाहन भी कर रहे हैं। उन्होंने सेना से युद्ध के लिए भी तैयार रहने को कहा है। बता दें कि चीनी रक्षा मंत्री को 2023 मार्च में नियुक्त किया गया था।

इसके पहले चीन के विदेश मंत्री को जुलाई में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हटा दिया था। चीन के विदेश मंत्री रहे किन गांग करीब 2 महीना तक लापता रहे थे और उसके बाद उनकी जगह वांग यी को नया विदेश मंत्री बनाया गया था। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति ने रॉकेट फोर्स के जनरल को भी बर्खास्त कर दिया गया था। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कार्रवाई दुनिया भर की मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी