न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पर चीन की सख्ती, महज 31 केस मिलने पर 90 लाख की आबादी वाले शहर को किया सील

चीन ने अपने पूर्वी शहर नानजिंग (Nanjing) में कोरोना के 31 मामले सामने आए. इसके बाद प्रशासन ने 90 लाख की आबादी वाले शहर को सील कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 7:14:02

कोरोना पर चीन की सख्ती, महज 31 केस मिलने पर 90 लाख की आबादी वाले शहर को किया सील

चीन ने अपने पूर्वी शहर नानजिंग (Nanjing) में कोरोना के 31 मामले सामने आए. इसके बाद प्रशासन ने 90 लाख की आबादी वाले शहर को सील कर दिया है। चीन ने नानजिंग के नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने को कहा है। नए केस मिलने के बाद अब कुल मामलों का आंकड़ा 112 हो गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जेनेटिक सीक्वेंसिंग में पता चला है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट (Corona Delta Variant) पैर पसार रहा है। नानजिंग सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन से जुड़े डिंग जाइ ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट में कुछ नए लक्षण देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह तेजी से फैलता है। इसके अलावा इसका इलाज भी लंबे समय चलता है।

एयरपोर्ट में काम करने वाले 17 कर्मचारी मिले संक्रमित

सबसे पहले शहर के एयरपोर्ट में काम करने वाले 17 कर्मचारी कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद प्रशासन की ओर से शहर में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। हजारों लोगों की लॉकडाउन के दौरान कोरोना टेस्टिंग की गई है। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार नानजिंग लोकोउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 521 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के जियांगनिंग जिले में व्यापक स्तर पर कोविड-19 की जांच शुरू की गई है।

नानजिंग में कोरोना केस मिलने के बाद से अब तक चीन के 5 प्रांतों और 9 शहरों में कोरोना के केस मिले हैं। लगातार दो दिनों में नानजिंग में कोरोना के 30 से ज्यादा केस मिले हैं। इसके चलते देश में कोरोना का संकट बढ़ गया है। इसके चलते प्रशासन ने 4 इलाकों को हाई रिस्क जोन और 25 क्षेत्रों को मीडियम रिस्क जोन घोषित कर दिया है।

इसके अलावा नानजिंग में मूवी थिएटर, जिम, इंडोर स्विमिंग पूल्स, बार, बाथिंग वेन्यू, चेस, कार्ड रूम पर पाबंदी लगा दी है। यही नहीं नानजिंग में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन अगले आदेश तक नहीं किया जा सकेगा।

बेहद जरूरी काम हो तभी घरों से निकले

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे घरों के अंदर ही रहें और बेहद जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकले। इसके अलावा फार्मेसी, होलसेल मार्केट, शॉपिंग मॉल्स और सुपरमार्केट्स में भी लोगों की आवाजाही के लिए संख्या तय कर दी है। इसके अलावा डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

बस अड्डे एयरपोर्ट को भी किया बंद

शहर के 8 बस अड्डों को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया है। चीन के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नानजिंग से दूसरे शहरों को जाने वाले 19 रूटों की बसों को शहर में ही संचालन करने को कहा गया है। इसके अलावा किसी भी टैक्सी को शहर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती