न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन-यूएस के टैरिफ वॉर से भारतियों को होगा फायदा - सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन, फ्रिज, टीवी!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त व्यापार नीति के चलते चीन को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने चीन से आयातित उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 3:09:12

चीन-यूएस के टैरिफ वॉर से भारतियों को होगा फायदा - सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन, फ्रिज, टीवी!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त व्यापार नीति के चलते चीन को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने चीन से आयातित उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। इसका सीधा असर यह होगा कि अमेरिका में चीनी उत्पाद महंगे हो जाएंगे, जिससे चीन की कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है। चीन, जो अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट सहित कई महत्वपूर्ण प्रोडक्ट निर्यात करता है, अब इस नए टैरिफ के चलते अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक को खो सकता है।

इस स्थिति को देखते हुए अब चीनी कंपनियों का फोकस भारत जैसे उभरते बाजारों की ओर बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माता अब भारतीय कंपनियों को अधिक छूट देने की पेशकश कर रही हैं। फिलहाल वे कुल निर्यात पर 5 प्रतिशत तक की छूट दे रही हैं, जो इस सेगमेंट में अच्छी-खासी राहत मानी जा रही है, क्योंकि यहां मार्जिन पहले से ही अधिक होता है। ऐसे में अमेरिका के बाजार में आई रुकावट के बीच भारत को सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता वाले कंपोनेंट मिलने का लाभ मिल सकता है।

चीन से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स पर मिलने वाले डिस्काउंट का लाभ अब भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है। इन कंपोनेंट्स का उपयोग फ्रिज, टीवी, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में होता है। ऐसे में यह संभावना है कि भारतीय कंपनियां लागत में आई कमी का फायदा ग्राहकों को देने के लिए कीमतें घटा सकती हैं, जिससे मांग को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा, अमेरिका के बाद भारत चीन के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। चीन अमेरिका को स्मार्टफोन, कंप्यूटर, खिलौने, कपड़े, वीडियो गेम, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और मेडिकल प्रोडक्ट्स जैसे कई उत्पाद निर्यात करता है। लेकिन ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद अमेरिका अब उतना लाभदायक बाजार नहीं रहेगा। ऐसे में चीन की नजर भारत पर है, और इस ट्रेड वॉर की स्थिति में भारत को बेहतर सौदे और सस्ती तकनीक का लाभ मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं