न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में कोरोना से हाहाकार, रोजाना मिल रहे 10 लाख मरीज, 5000 मौतें

चीन में कोरोना से हालात बद इस बदतर होते जा रहे हैं। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी का कहना है कि चीन में रोजाना 10 लाख कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही 24 घंटे में 5000 मौतें हो रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 9:39:31

चीन में कोरोना से हाहाकार, रोजाना मिल रहे 10 लाख मरीज, 5000 मौतें

चीन में कोरोना से हालात बद इस बदतर होते जा रहे हैं। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी का कहना है कि चीन में रोजाना 10 लाख कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही 24 घंटे में 5000 मौतें हो रही हैं। ऐसा ही चलता रहा तो जनवरी में डेली केसेस बढ़कर 37 लाख पर पहुंच जाएंगे। वहीं मार्च में यह आंकड़ा 42 लाख हो जाएगा। हालांकि चीन की ओर से आधिकारिक आंकड़ों में बुधवार को महज 2,966 नए मामले और 10 मौतें ही बताई गई हैं। इसके पहले एयरफिनिटी ने अपने अनुमान में बताया था कि चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद 21 लाख मौतें हो सकती हैं।

इतना ही नहीं चीन इन दिनों चिकित्सा संसाधनों की कमी भी झेल रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ते हुए केसों के चलते चीन में न सिर्फ हॉस्पिटल में बेड, वेंटिलेटर्स और दवाइयों की कमी है, बल्कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भी काफी कमी है। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। Guabcha.com समेत तमाम चीनी मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के अधिकांश अस्पतालों में कम डॉक्टर्स और अधिक मरीज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। चीन में आम लोगों की तुलना में अस्पतालों में संक्रमण फैलने की दर काफी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि चीन में ज्यादातर मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुका है।

दवाओं की भी कमी

यह वजह है कि चीन में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को तमाम माध्यमों के जरिए अपील कर रहे हैं कि अस्पताल में भीड़ न बढ़ाएं, बल्कि संक्रमित होने पर खुद को घर पर आइसोलेट करें और घर पर ही फ्लू की दवाएं या पारंपरिक दवाओं से ही इलाज करें। हालांकि, आम लोगों की कठिनाई यहीं खत्म नहीं हो रही है। दरअसल, चीन में नियमित दवाओं की भी कमी होने लगी है। बढ़ती मांग की तुलना में दवाइयों की आपूर्ति काफी कम है।

कोरोना के मौजूदा संकट से कैसे निपटा जाए, इस पर चीनी विशेषज्ञों की अपनी अलग अलग राय है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि चीन को प्राथमिकता के आधार पर इंफेक्शन के कर्व को खत्म करने की जरूरत है। वहीं अन्य विशेषज्ञों की राय है कि चीन को तेजी से पीक से निपटना होगा।

पूरी दुनिया में मिले 4.92 लाख मरीज

चीन ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। Worldometers के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दुनिया में कोरोना के 4.92 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, 1374 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जापान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1.84 लाख केस ( 339 लोगों की मौत) सामने आए हैं। वहीं, अमेरिका में 43,263 (289 लोगों की मौत), फ्रांस में 49,517, ब्राजील में 43,392 (165 लोगों की मौत), दक्षिण कोरिया में 75,744 केस मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर