न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन की साजिशें, बढ़ा रहा सैनिकों की तैनाती, कर रहा हवाई क्षेत्रों और हेलीपैड का निर्माण, पेंटागन ने किया खुलासा

चीन की पड़ोसियों के खिलाफ साजिश थम नहीं रही है। वह सबसे शांति की बात भी करता है, और सीमा पर अतिक्रमण गतिविधि में भी लगा रहता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 8:59:45

चीन की साजिशें, बढ़ा रहा सैनिकों की तैनाती, कर रहा हवाई क्षेत्रों और हेलीपैड का निर्माण, पेंटागन ने किया खुलासा

नई दिल्ली। चीन की पड़ोसियों के खिलाफ साजिश थम नहीं रही है। वह सबसे शांति की बात भी करता है, और सीमा पर अतिक्रमण गतिविधि में भी लगा रहता है। इस बीच अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने खुलासा किया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन अंडरग्राउंड स्टोर, सड़कों, हवाई क्षेत्रों और हेलीपैड का निर्माण करता जा रहा है। उसने अपने सैनिकों की तैनाती कम नहीं की है। पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक 3,488 किमी लंबी एलएसी पर चीनी वेस्टर्न थिएटर कमांड की तैनाती 2023 तक जारी रहेगी।

कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता के बावजूद हलचल जारी

पिछले 9-10 अक्टूबर को कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता के 20वें दौर के बावजूद डेपसांग और चार्डिंग निंगलुंग नाला ट्रैक जंक्शन पर चीन की हलचल कम नहीं हुई है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने गुरुवार को कहा कि पेंटागन द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि चीन की मंशा अपने परमाणु बलों का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार को जारी रखना है। उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी बल की बड़े पैमाने पर लामबंदी और तैनाती की है।

चीन अपने परमाणु बलों का कर रहा आधुनिकीकरण

पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि “अगले दशक में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना तेजी से अपने परमाणु बलों का आधुनिकीकरण, विविधता और विस्तार करना जारी रखेगा। डीओडी का अनुमान है कि मई 2023 तक पीआरसी के पास 500 से अधिक परिचालन परमाणु हथियार थे। यह अपने पिछले अनुमानों से आगे निकल गया है।’

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना 2023 से जुड़े ‘सैन्य और सुरक्षा विकास’ शीर्षक से वार्षिक रूप से जारी की जाने वाली चीन सैन्य शक्ति रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है कि चीन पारंपरिक रूप से सशस्त्र अंतरमहाद्वीपीय रेंज मिसाइल प्रणालियों के विकास की खोज कर सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि इसको विकसित और तैनात किया जाता है तो ऐसी क्षमताएं संयुक्त राज्य अमेरिका, हवाई और अलास्का में लक्ष्यों के खिलाफ पारंपरिक हमलों की धमकी देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर