न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: मोतिहारी में चिमनी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 25 से अधिक लोग मलबे में दबे

बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक ईंट-भट्‌ठे की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। हादसा रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास हुआ। चिमनी का मलबा वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 9:05:07

बिहार: मोतिहारी में चिमनी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 25 से अधिक लोग मलबे में दबे

बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक ईंट-भट्‌ठे की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। हादसा रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास हुआ। चिमनी का मलबा वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों में चिमनी का मालिक भी शामिल है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों को रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना के बाद घटनास्थल पर डीएम के साथ एसडीओ और एसडीपीओ पहुंचे हैं। अधिकारी बेतिया से SDRF की टीम का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद दबे हुए लोगों का रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। चिमनी का बाकी आधा हिस्सा लटका हुआ है, इसकी वजह से वहां सभी डरे हुए हैं।

लोगों ने बताया कि चिमनी में इस साल पहली बार आग लगाई गई थी। इस मौके पर शुक्रवार शाम को भोज का आयोजन था। चिमनी करीब 2:30 बजे फूंका गया था। जिसकी खुशी में गांव वाले वहां जमा थे। चिमनी से धुआं निकलते ही ब्लास्ट हो गया और ऊपरी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। एक घायल ने बताया कि चिमनी के आसपास 50-60 लोग काम कर रहे थे। डीएम एसके अशोक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका चिमनी के कमजोर होने के कारण हुआ।

चिमनी मालिक की हुई मौत

मरने वालों में चिमनी मालिक मो ईरशाद और नरिरगिर गांव निवासी अनिल बैठा की पहचान हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में चिमनी पार्टनर नूरुल हक के साथ कर्मी अमरेश कुमार, मुकेश राम, आलमगीर, अब्दुल हक, अजय कुमार एवं राकेश कुमार का इलाज रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में चल रहा है। इसमें सबकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को आईसीयू में रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका