न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: लगी Freefire गेम की लत, बच्चों ने अपने ही घर से चुराए कैश और जेवर

ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत ने बच्चों को चोर बना दिया। बच्चों ने अपने ही घर में कैश और जेवर की चोरी कर ली। यह मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे नाबालिग हैं और उन्होंने मोबाइल गेम के लिए घर से 4 तोला सोना के जेवर और 20 हजार रुपए कैश की चोरी कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 8:59:51

MP: लगी Freefire गेम की लत, बच्चों ने अपने ही घर से चुराए कैश और जेवर

ऑनलाइन गेम फ्री फायर (FreeFire Game) की लत ने बच्चों को चोर बना दिया। बच्चों ने अपने ही घर में कैश और जेवर की चोरी कर ली। यह मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे नाबालिग हैं और उन्होंने मोबाइल गेम के लिए घर से 4 तोला सोना के जेवर और 20 हजार रुपए कैश की चोरी कर ली।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे पड़ोसी हैं और एक बच्चे की उम्र 16 जबकि दूसरे की उम्र 12 साल है। दोनों बच्चों के पास ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल रहता था। इस दौरान दोनों को ऑनलाइन गेम की लत लग गई। फिर 12 साल के नाबालिग ने सितंबर महीने में अपनी मां का सोने का हार और कुछ रुपए चोरी कर लिए। उसने जेवर और कैश अपने घर से ले जाकर अपने 16 साल के दोस्त और एक अन्य नाबालिग को दे दिया। इस दौरान तीनों ने मिलकर जेवर बेच दिए और नया मोबाइल और बैलेंस डालने के लिए रुपए रख लिए। फिर तीनों ने मोबाइल में 14,000 का बैलेंस करा लिया।

उधर, नाबालिग अपने घर से थोड़े-थोड़े दिन में कैश भी चुराते रहे। इस दौरान घर वालों को पता नहीं चला कि उनके घर से कैश और जेवर की चोरी हो गई है। हालांकि कुछ दिनों बाद जब कैश कम होने की आशंका हुई तो 12 साल के बच्चे की मां ने अपने बेटे के मोबाइल में वॉइस कॉल की रिकॉर्डिंग को चालू कर दिया। फिर जब नाबालिग के दोस्त की कॉल आई और बातचीत हुई तो उसकी मां के सामने पूरा मामला खुल गया। इस बात की जानकारी तत्काल पुलिस दो दी गई। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सोने के जेवरात घरवालों को वापस दिलवाए।

क्या होता है फ्री फायर गेम?

Freefire को दोस्तों के साथ मिलकर खेला जा सकता है, इसमें टीम के साथ खेलना यूजर्स को काफी पसंद आता है। Freefire गेम में 10 मिनट की बैटल होती है। इसमें जल्दी-जल्दी अपडेट्स मिलते हैं, जिसमें यूजर्स को नए-नए हथियार खरीदने का मौका मिलता है। गेम खेलने और गेम के लेवल को अपग्रेड करने के चलते पैसे देने पड़ते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी