न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई हैं। बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। अभी टीका 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगा। बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन सरकारी सेंटर पर होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 12:45:01

बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई हैं। बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। अभी टीका 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगा। बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन सरकारी सेंटर पर होगा। साथ ही निजी अस्पताल में भी आप बच्चे को वैक्सीन लगवा सकते हैं। सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी। जबकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी। बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपने बच्चे को कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले आपको आइडेंटिटी प्रूफ और सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी, जो रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है।

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा?

- सबसे पहले gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अगर आप कोविन पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- यहां आपको बच्चे का नाम, उम्र जैसी कुछ जानकारियां देनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा।
- फिर आप अपने इलाके का पिन कोड डालें।
- आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी।
- इसके बाद तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करें।

22,775 मरीज मिले

आपको बता दे, देश में कोरोना के मामलों में तेजी आ गई हैं। बीते दिन 22,775 केस दर्ज किए गए और संक्रमण से 406 मौतें हुईं। एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 1.04 लाख है। देश में ओमिक्रॉन के मामले 1,502 हो गए हैं। बीते दिन सबसे ज्यादा 74 ओमिक्रॉन केस तमिलनाडु में मिले। 31 नए ओमिक्रॉन केस के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा। उधर, वैक्सीनेशन की बात करे तो हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 145 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र की 69% आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। 45 से 59 ऐज ग्रुप के करीब 73% लोग भी फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। हालांकि, 18-44 ऐज ग्रुप की करीब 55% आबादी ने ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। साल 2021 के अंत तक देश की वयस्क आबादी के 90% से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, करीब 64% आबादी को शुक्रवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर