न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelenskiy ने कहा - पहले बमबारी रोके रूस, फिर करेंगे बातचीत

Zelenskiy ने साफ कहा कि रूस संग बातचीत तभी सफल हो सकती है जब उसकी तरफ से यूक्रेन में बमबारी को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि ये बहुत जरूरी है कि बातचीत से पहले रूस की तरफ से लोगों के खिलाफ इस बमबारी को रोका जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 10:04:28

यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelenskiy ने कहा - पहले बमबारी रोके रूस, फिर करेंगे बातचीत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग बुधवार को सातवें दिन भी जारी है स्थिति जमीन पर अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। राजधानी कीव और खार्कीव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। मिसाइलों के जरिए कई इमारतों को खंडहर में तब्दील कर दिया गया है। अब बिगड़ती स्थिति के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के सामने दो टूक शर्त रख दी है। एक इंटरव्यू में Zelenskiy ने साफ कहा कि रूस संग बातचीत तभी सफल हो सकती है जब उसकी तरफ से यूक्रेन में बमबारी को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि ये बहुत जरूरी है कि बातचीत से पहले रूस की तरफ से लोगों के खिलाफ इस बमबारी को रोका जाए। पहले ये बमबारी रोकी जाए, उसके बाद ही बातचीत की टेबल पर आया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मुश्किल समय में यूक्रेन की मदद कर नाटो देश युद्ध में नहीं कूदने वाले हैं, बल्कि वो सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने का काम करेंगे।

Zelenskiy की तरफ से मांग की गई है कि NATO देशों द्वारा रूस के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाए जिससे उसके लड़ाकू विमानों की कार्रवाई पर रोक लग सके। वहीं राष्ट्रपति ने इस बात का भी जिक्र किया है कि अगर उनके देश को नाटो में शामिल नहीं किया जाता है, तो उन्हें उन सभी देशों से सुरक्षा का एक पुख्ता आश्वासन चाहिए। Zelenskiy ने कहा कि हमे अपने सभी पड़ोसी देशों से खास और मजबूत रिश्ते चाहिए और सुरक्षा का एक ऐसा आश्वासन चाहिए जहां पर कोई हम पर हमला ना कर सके। साथ ही उन्होंने नाटो देशों के लिए एक चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर इस युद्ध में यूक्रेन हार जाता है तो नाटो देशों को तैयार रहना चाहिए कि रूसी सेना अब उनके देशों के बॉर्डर पर भी आ जाएगी। फिर जो सवाल अभी यूक्रेन के सामने खड़े हो रहे हैं, वैसे ही सुरक्षा के कई सवाल नाटो देशों के सामने भी खड़े हो जाएंगे।

इंटरव्यू के दौरान यूक्रेन राष्ट्रपति ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की कि अमेरिका और दूसरे देशों द्वारा युद्ध शुरू होने से पहले जो पाबंदियां लगानी चाहिए थी, वो रूस पर नहीं लगाई गईं।

बाइडेन ने कहा पुतिन ने गलत कदम उठाया है

यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस में स्टेट ऑफ द यूनियन (SOTU) को संबोधित किया। इस दौरान यूक्रेन के राजदूत भी वहां मौजूद रहे। संबोधन में बाइडेन ने कहा- 'रूस जिस तरह यूक्रेन पर हमला कर रहा है यह विश्व शांति के लिए खतरा है। रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। अमेरिका यूक्रेन के साथ है। पुतिन ने गलत कदम उठाया है। पुतिन को लगा था पश्चिमी देश और नाटो कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। वो यूरोप को बांटना चाहते थे। हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। यूक्रेन ने रूस के झूठ का मुकाबला सच्चाई के साथ किया। अमेरिका की सेना रूस के साथ नहीं भिड़ेगी, लेकिन हम रूस को मनमानी नहीं करने देंगे।'

कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक

मंगलवार रात रूसी फोर्सेस ने राजधानी कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक किया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। रूस ने यहूदियों के नरसंहार की याद में बनाए गए बेबिन यार होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर पर भी हवाई हमला किया। सैन्य कार्रवाई से इतर UN में रूस को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जैसे ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बोलना शुरू किया लगभग 100 डिप्लोमैट्स ने वॉकआउट कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती