नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बुधवार (26 जून) को उस समय बिगड़ गई जब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन हुआ है। इसके बाद उन्हें दूसरे रूम में बैठाया गया। उन्हें चाय और बिस्किट दिया गया।
कोर्ट रूम में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जो वीडियो जारी किया उसमें वो नजर आ रही हैं।
सीएम केजरीवाल को आज ही सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।