न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चारधाम यात्रा: 5 दिन में 11 मरे, 2 दिन बंद रहेंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, बीते 3 साल में 732 श्रद्धालुओं की हुई मौत

केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का हुजूम लगना शुरू हो गया। इन श्रद्धालुओं में से अब तक 11 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरू होते ही चार धाम में लग रही भारी भीड़ को देखते हुए दो दिनों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 5:45:10

चारधाम यात्रा: 5 दिन में 11 मरे, 2 दिन बंद रहेंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, बीते 3 साल में 732 श्रद्धालुओं की हुई मौत

नई दिल्ली। 5 दिन पहले शुरू हुई चारधाम यात्रा इस बार अपने शुरूआती दौर में ही श्रद्धालुओं की मौत के कारण जबरदस्त चर्चाओं में आ गई है। केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का हुजूम लगना शुरू हो गया। इन श्रद्धालुओं में से अब तक 11 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरू होते ही चार धाम में लग रही भारी भीड़ को देखते हुए दो दिनों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया है।

चारधाम यात्रा के लिए 15 और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। यह फैसला चार धाम की यात्रा के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए लिया गया है। ज्ञातव्य है कि चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में किए जा रहे हैं।

एक प्रेस वार्ता के दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि 15 अप्रैल से अभी तक 26,73,519 रजिस्ट्रेशन हुए थे। गंगोत्री में 4,21,366 रजिस्ट्रेशन किए गए। यमुनोत्री में 4,78,576 रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 59 हजार से अधिक लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है। बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से खुलेंगे।

ऑफलाइन के माध्यम से ऋषिकेश में अभी तक 76,120 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हरिद्वार में ऑफलाइन के माध्यम से 66,251 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यमनोत्री में 59 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री में 51 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में 1 लाख 26 हजार 306 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ 39 हजार 574 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

चार धाम यात्रा का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सचिव मीनाक्षी सुंदरम आज उत्तरकाशी में मॉनिटरिंग करेंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए और होल्डिंग कैपेसिटी के मुताबिक ही यात्रियों को रोका जा रहा है। गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारियों को यात्रा रुट पर बसे बाज़ारों को होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

बीते 3 साल में 732 श्रद्धालुओं की हुई मौत

पिछले साल चारधाम यात्रा के दौरान लगभग 200 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पिछले साल यात्रा खत्म होने के बाद सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ में 96, यमुनोत्री धाम में 34, गंगोत्री धाम में 29, बद्रीनाथ धाम में 33 और हेमकुंड साहिब में 7 और गौमुख ट्रेक में 1 की मौत हुई थी। वहीं 2022 में चारधाम यात्रा के दौरान 232 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। केदारनाथ धाम में 111, बद्रीनाथ धाम में 58, हेमकुंड साहिब में 4, गंगोत्री में 15 और यमुनोत्री धाम में 44 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 2021 में कुल 300 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत