न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चन्नी के बयान ने राजनीतिक बखेड़ा खड़ा किया, अमृतपाल सिंह के समर्थन पर भड़की भाजपा

पंजाब के कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह को लेकर गुरुवार को लोकसभा में कुछ ऐसा कह दिया कि इससे राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 8:11:41

चन्नी के बयान ने राजनीतिक बखेड़ा खड़ा किया, अमृतपाल सिंह के समर्थन पर भड़की भाजपा

नई दिल्ली। पंजाब के कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह को लेकर गुरुवार को लोकसभा में कुछ ऐसा कह दिया कि इससे राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। चन्नी ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विवादास्पद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया है। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि चन्नी देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बिट्टू की लोकसभा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

बिट्टू ने कहा, "एक पूर्व सीएम देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि किसानों पर एनएसए लगाया गया है। लेकिन यह किस पर लगाया गया है - यह उन पर लगाया गया है जो देश और पंजाब को तोड़ना चाहते थे। चन्नी का ये कहना कि किसानों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और यह गलत है। एक पूर्व सीएम ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस और राहुल गांधी उनके सामने बैठे थे और उनसे यह कहलवा रहे थे। जब हमने उनसे सदन में सबूत लाने के लिए कहा, तो वे बैकफुट पर चले गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। कांग्रेस पार्टी और पूरा इंडी गठबंधन उनके कारण शर्मिंदा है।"

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया कि चन्नी ने आतंकवादियों के समर्थन में बात की है और उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "चरणजीत सिंह चन्नी आतंकवादियों के समर्थन में बोल रहे हैं और कनाडा में बैठे कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों के निर्देश पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस को उन्हें निष्कासित कर देना चाहिए। अगर कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो इसका मतलब है कि वे भी ऐसे राष्ट्रविरोधी लोगों से जुड़े हुए हैं।"

बजट पर बहस के दौरान बोलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। उन्होंने कहा, "वे (भाजपा) हर दिन आपातकाल के बारे में बोलते हैं। लेकिन आज देश में अघोषित आपातकाल के बारे में क्यों नहीं बोलते?... यह भी आपातकाल है कि एक व्यक्ति जिसे पंजाब में 20 लाख लोगों ने सांसद के रूप में चुना था, वह एनएसए के तहत सलाखों के पीछे है। वह यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के विचार प्रस्तुत करने में असमर्थ है। यह भी आपातकाल है।" चन्नी का इशारा अमृतपाल सिंह की ओर था, जो 2024 का लोकसभा चुनाव जीकर सांसद बना है। चन्नी फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की जेल में बंद है। चन्नी ने दावा किया कि जब किसानों ने अपने अधिकार मांगे तो उन्हें खालिस्तानी घोषित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी