न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहाली वीडियो लीक मामला : बवाल के बाद वॉर्डन का ट्रांसफर, 6 दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में कैंपस में कक्षाएं 6 दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद स्टूडेंट्स का धरना रात 1:30 बजे खत्म हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 9:21:33

मोहाली वीडियो लीक मामला : बवाल के बाद वॉर्डन का ट्रांसफर, 6 दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में कैंपस में कक्षाएं 6 दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद स्टूडेंट्स का धरना रात 1:30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर और मोहाली के DC अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। यूनिवर्सिटी में अब 24 सितंबर तक नॉन टीचिंग डे घोषित कर दिया गया है। इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है।

हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस बात से लगातार इनकार कर रहा है कि आरोपी एमबीए की छात्रा ने दूसरी लड़कियों के वीडियो भी बनाए थे। छात्रों को इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध कराई गई है। विरोध के दौरान शनिवार को बेहोश हुई छात्रा को भी प्रदर्शनकारियों के सामने पेश किया गया। इस मामले में आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती है।

17 सितंबर का है मामला

मामला 17 सितंबर को सामने आया, जब हॉस्टल की लड़कियों ने आरोप लगाया कि एक छात्रा ने कई गर्ल स्टूडेंट्स का वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया है। हंगामा बढ़ा तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ करने पर शिमला में रहने वाले बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली। अगले दिन 18 सितंबर को बवाल और बढ़ गया। यूनिवर्सिटी में हजारों छात्राओं ने दिनभर धरना-प्रदर्शन किया। इधर, पुलिस ने बॉयफ्रेंड की तलाश में शिमला में अभियान चलाया और शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस उम्मीद में बॉयफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है कि मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल