न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहाली वीडियो लीक मामला : यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मानीं छात्र-छात्राओं की ये 5 मांगें, 2 वॉर्डन सस्पेंड

मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन रविवार रात 1:30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर और मोहाली के DC अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। छात्रों ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से मांग की थी कि जिन 8 लड़कियों ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 9:45:23

मोहाली वीडियो लीक मामला : यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मानीं छात्र-छात्राओं की ये 5 मांगें, 2 वॉर्डन सस्पेंड

मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन रविवार रात 1:30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर और मोहाली के DC अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। छात्रों ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से मांग की थी कि जिन 8 लड़कियों ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया, उनसे मिलवाया जाए। इस पर पुलिस प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उन्हें 10 सदस्यों की स्टूडेंट कमेटी से मिलाया जाएगा। इसके अलावा जिन 18 छात्राओं को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, उन्हें भी स्टूडेंट कमेटी के सदस्यों से मिलाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मानी गईं ये मांगे…

- स्टूडेंट्स की 10 सदस्यीय कमेटी को पुलिस जांच के हर पहलू से अवगत कराएगी और जांच पूरी तरह से पारदर्शी होगी।

- गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम की खिड़कियों को बंद किया जाएगा और जांच की जाएगी कि कहीं कोई हिडेन कैमरा तो नहीं है। वॉशरूम की पार्टीशन की दीवारें ऊपर तक पूरी बनाई जाएंगी।

- छात्राओं के शॉर्ट्स पहनने को लेकर यूनिवर्सिटी स्टाफ मेंबर द्वारा की गई टिप्पणी के लिए उसे सस्पेंड किया जाएगा।

-हॉस्टल वार्डन द्वारा स्टूडेंट्स के तोड़े गए मोबाइल का हरजाना यूनिवर्सिटी भरेगी।

- प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस द्वारा की पिटाई और धक्का-मुक्की जांच की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

बीते शनिवार को दोपहर 2 बजे कुछ लड़कियां महिला छात्रावास के बाथरूम में नहा रही थीं। उस दौरान एक लड़की ने हाॅस्टल की ही दूसरी लड़की को अपने मोबाइल से बाथरूम के अंदर का वीडियो बनाते देखा। लड़कियों ने इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की। हाॅस्टल की वार्डन ने लड़की से पूछताछ की, लेकिन देर रात तक यह मामला तूल पकड़ता गया, जिसकी वजह से कैम्पस में पुलिस बुलानी पड़ी। यूनिवर्सिटी मैनेजेंट के टालू और ढीले रवैये से छात्र-छात्राएं उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस की गाड़ियां पलट दीं, नारेबाजी करने लगे। उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि महिला छात्रावास में रहने वाली करीब 50-60 लड़कियों के नहाते वक्त का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

वीडियो यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली एक लड़की ने बनाया है और अपने पुरुष मित्र को भेजा है, जो शिमला का रहने वाला है। रविवार को आरोपी लड़की और लड़के दोनों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।

फोन से सिर्फ एक वीडियो मिला

यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. आरएस बावा ने सफाई दी है कि 50-60 वीडियो वायरल होने की बात सही नहीं है। यह भी अफवाह है कि 8 छात्राओं ने सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि उसे आरोपी लड़की के फोन से सिर्फ एक वीडियो मिला है, जो उसका खुद का है। पुलिस ने 3 मोबाइल जब्त किए थे, जिनमें से दो का डेटा डिलीट कर दिया गया था। पंजाब सरकार ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

2 वॉर्डन सस्पेंड

मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से एक वॉर्डन वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रही थी, जो आरोपी छात्रा को लताड़ लगा रही थी।

6 दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं। कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री