न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10% से अधिक कोरोना संक्रमण दर वाले जिलों में सख्त प्रतिबंध पर हो विचार: केंद्र सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 7:26:12

10% से अधिक कोरोना संक्रमण दर वाले जिलों में सख्त प्रतिबंध पर हो विचार: केंद्र सरकार

देश के कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना केस एक बार फिर चिंता बढ़ा रहे है। एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर 10% से अधिक है वहां, सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। केंद्र ने कहा कि 46 जिलों में 10% से अधिक संक्रमण है। जबकि अन्य 53 जिलों में पांच से 10% के बीच है, इसलिए राज्यों को एक बार फिर कोरोना जांच में तेजी लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति और खराब होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की गई।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोविड-19 की निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा की गई। ये राज्य या तो दैनिक कोरोना मामलों में वृद्धि या संक्रमण दर में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10% से अधिक की संक्रमण दर की रिपोर्ट करने वाले सभी जिलों में लोगों की आवाजाही को रोकने / कम करने, भीड़ को और लोगों के आपस में मिलने से रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन राज्यों में 10% से अधिक की संक्रमण दर वहां, 80% से अधिक एक्टिव मामले होम आइसोलेशन में बताए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा ऐसे में इन मामलों की कड़ाई से निगरानी करने की जरूरत है ताकि ये लोग अन्य लोगों से न मिले और न ही संक्रमण का प्रसार करे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से जिलेवार कोरोना के आंकड़ों के लिए अपने स्वयं के सिरो सर्वे करने की बात भी कही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात

राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति

तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?

रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर