न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनलॉक कर रहे राज्यों को केंद्र की सलाह - कोरोना को लेकर ढिलाई नहीं बरतें; टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट रणनीति का कठोरता से करे पालन

गृह सचिव ने राज्य सरकारों को टीकाकरण (Covid-19 Vaccination) की रफ्तार भी बढ़ाने की सलाह दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 1:54:14

अनलॉक कर रहे राज्यों को केंद्र की सलाह - कोरोना को लेकर ढिलाई नहीं बरतें; टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट रणनीति का कठोरता से करे पालन

देश कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है ऐसे में कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों को पत्र लिखकर कोविड संबंधी व्यवहार और टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट रणनीति का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को लिखे पत्र में कहा, 'मामलों में गिरावट के बाद गतिविधियों को दोबारा शुरू करना जरूरी है। ऐसे में राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस बात को सुनिश्चित करें की पूरी प्रक्रिया सावधानी के साथ अमल में लाई जा रही है।' उन्होंने कहा है कि पाबंदियों को लगाने और हटाने का फैसला जमीनी हालात के आकलन के बाद लिया जाएगा। गृह सचिव ने राज्य सरकारों को टीकाकरण (Covid-19 Vaccination) की रफ्तार भी बढ़ाने की सलाह दी।

पांच रणनीतियों पर जोर दिया

पत्र में सचिव भल्ला ने कोविड की रोकथाम के लिए पांच रणनीतियों पर जोर दिया है। इसमें कोविड संबंधी व्यव्हार, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और टीकाकरण शामिल है। उन्होंने कहा है कि कुछ राज्यों में पाबंदियों में ढील के बाद लोगों की भीड़ का जुटना शुरू हो गया है। ऐसे में इस बात को पुख्ता किया जाना जरूरी है कि दोबारा खुलने की प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की ढिलाई ना बरती जाए।

टेस्टिंग को लेकर सचिव ने छोटे स्तर पर सक्रियता की बात कही है। उन्होंने कहा, 'हालात गतिशील हैं। ऐसे में एक्टिव केस या पॉजिटिविटी की बढ़ती दर के संकेतों पर नजर रखे जाने की जरूरत है।'

उन्होंने कहा, 'माइक्रो स्तर पर एक सिस्टम को स्थापित करना चाहिए, जहां मामले बढ़ने पर वहीं कंटेनमेंट उपायों के जरिए उनकी जांच हो सके।'

उन्होंने कहा, 'संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूर है। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों से तेज रफ्तार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना चाहिए।'

6-8 हफ्तों में आ सकती है कोरोना वायरस की तीसरी लहर: AIIMS प्रमुख

उधर, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रमुख डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने तीसरी लहर की आशंका जताई है. कहा कि भारत में अगले 6-8 हफ्तों में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'अब जब हमने अनलॉकिंग शुरू कर दी है, तो फिर से कोविड संबंधी व्यवहार की कमी देखी जा रही है। ऐसा नहीं लग रहा कि हमने पहली और दूसरी लहर के बीच क्या हुआ, इससे कुछ सीखा है। फिर से भीड़ जुटना शुरू हो गई है... लोग एक साथ मिल रहे हैं। लेकिन ऐसा अगले 6 से 8 हफ्तों में हो सकता है... या शायद इसमें थोड़ा और समय भी लग सकता है।'

उन्होंने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसे कोविड संबंधी व्यवहार को निभा रहे हैं और भीड़ से बच रहे हैं।'

अक्टूबर तक तीसरी लहर की आशंका

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि अगर भारत में कोरोना की तीसरी लहर आती है तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत का चिकित्सा ढांचा पूरी तरह से सुसज्जित है और संभावित तीसरी COVID-19 लहर का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर चिकित्सा का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से सुसज्जित है, भले ही कोरोना की तीसरी लहर आए या नहीं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि लोगों को सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला