न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना सांसद ने हेलिकॉप्टर क्रैश पर उठाए सवाल, कहा - शक पैदा करती है ऐसी दुर्घटना

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि जनरल रावत ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ सेना की तैयारी में अहम भूमिका निभाई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 08:48:06

शिवसेना सांसद ने हेलिकॉप्टर क्रैश पर उठाए सवाल, कहा - शक पैदा करती है ऐसी दुर्घटना

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का कहना है कि हेलिकॉप्टर हादसे में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की अचानक हुई मौत शक पैदा करती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से इन संदेह को दूर करने की मांग की है।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि जनरल रावत ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ सेना की तैयारी में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, 'ऐसे में जब इस तरह की घटना होती है, तो यह लोगों के मन में संदेह पैदा करती हैं।'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनरल रावत को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दो इंजन वाला और आधुनिक था। उन्होंने यह भी बताया कि जनरल रावत ने पुलवामा हमले के बाद भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक्स में भी बड़ी भूमिका अदा की थी।

राउत ने कहा, 'हम सशस्त्र बलों के आधुनिक होने का दावा करते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है?'

उन्होंने दावा किया देश और नेतृत्व इस दुर्घटना से भ्रम में जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम या रक्षामंत्री को सभी संदेह दूर करना चाहिए। बुधवार को हादसे के बाद ही सेना ने जांच शुरू करने की घोषणा कर दी थी। सभी शहीदों के शव गुरुवार को पालम एयरपोर्ट लाए गए, जहां पीएम, एनएसए अजीत डोभाल समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

भाषा के अनुसार, तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच कर रहा तीनों सेना का एक दल मानवीय गलती समेत सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रहा है। घटनाक्रम से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी।

भारतीय वायु सेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रेकॉर्डर (सीवीआर) गुरुवार को बरामद किया गया। सीवीआर से जहां पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत का पता चलेगा।

वहीं एफडीआर से हेलीकॉप्टर की ऊंचाई, गति और अन्य तकनीकी आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, 'संभावित मानवीय गलती समेत सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।'

आपको बता दे, तमिलनाडु के कुनूर में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सीडीएस रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के 11 जवानों की मौत हो गई थी।

दिल्ली आए हेलिकॉप्टर क्रैश के शहीदों के शव

आपको बता दे, कुन्नूर के हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 शहीदों के पार्थिव शरीर गुरुवार रात करीब 7:40 बजे तमिलनाडु के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से पूरे सम्मान के साथ नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाए गए। एयरपोर्ट पर श्रद्धाजंलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाकी लोगों के साथ शहीदों के परिजन भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज