न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेलिकॉप्टर क्रैश: जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत, 14 लोग थे सवार, CDS की हालत गंभीर

CDS बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी और सेना के अन्य अधिकारी भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे। हादसे के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 6:04:45

हेलिकॉप्टर क्रैश: जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत, 14 लोग थे सवार, CDS की हालत गंभीर

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब यह हादसा हुआ, उस दौरान CDS बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी और सेना के अन्य अधिकारी भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे। हादसे के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इनमें से 13 की मौत हो गई है। इनमें जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल हैं। हादसे में झुलसने की वजह से शवों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय कलेक्टर के मुताबिक हादसे में बचने वाला एकमात्र शख्स पुरुष है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट किया जाएगा।

उधर, उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे हैं। बता दें कि बिपिन रावत का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से नाता है। उनका परिवार पीढ़ियों से देश की सेना में अपनी सेवाएं देते आया है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं।

भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर प्रधानमंत्री आवास, लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति (सीसीएस) बैठक बुलाई गई है। आज शाम 6:30 बजे इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत