न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE 12वीं का रिजल्ट आज: वेबसाइट के अलावा इन प्लेटफॉर्म पर भी चेक कर सकते हैं नतीजे

बोर्ड अधिकारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं लेकिन, कई बार रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट क्रैश हो जाती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 1:01:47

CBSE 12वीं का रिजल्ट आज: वेबसाइट के अलावा इन प्लेटफॉर्म पर भी चेक कर सकते हैं नतीजे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज दोपहर 2 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड अधिकारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं लेकिन, कई बार रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा इन तरीकों से भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए जानते है CBSE 12वीं के नतीजे चेक करने के तरीके-

वेब पोर्टल

स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
examresults.com

उमंग ऐप

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट UMANG मोबाइल प्लेटफॉर्म या UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड, iOS और विंडोज-आधारित स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।

SMS

परिणाम SMS के जरिए भी देख सकेंगे। इसके लिए अपने मोबाइल पर cbse12 टाइप कर 7738299899 पर भेजें।

टेलीफोन और IVRS

स्टूडेंट्स टेलीफोन कॉल या इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) के जरिए भी अपने रिजल्ट का पता लगा सकते है. इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड के दिए नंबर पर कॉल करना होगा। दिल्ली के स्टूडेंट्स 24300699 पर कॉल कर नतीजे पता कर सकते हैं। जबकि, देश के अन्य हिस्सों से स्टूडेंट्स 011 – 24300699 के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

डिजिलॉकर

बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने के साथ डिजीलॉकर (Digilocker) पर भी मार्कशीट शेयर करेगा। डिजिलॉकर मोबाइल ऐप गूगल प्ले या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डिजिलॉकर (Digilocker) के जरिए डॉक्यूमेंट एक्सेस करने के लिए रोल नंबर की बजाय आधार कार्ड नंबर और उससे जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।

क्या है डिजिलॉकर?

डिजिलॉकर डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट को जमा, शेयर और वेरिफाई करने के लिए बनाया गया एक सुरक्षित क्लाउड प्लेटफॉर्म है। इसमें अकाउंट बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -

- सबसे पहले digitallocker.gov.in पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें।
- आधार कार्ड के अनुसार अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
- अपना लिंग उल्लिखित करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- 6 अंकों का सुरक्षा पिन सेट करें।
- अपना ईमेल आईडी दर्ज करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- विवरण जमा करें।
- एक उपयोगकर्ता नाम सेट करें।
- डिजिलॉकर खाता बनने के बाद, दस्तावेज़ ब्राउज़ करें पर क्लिक करें और अपने बोर्ड परीक्षा दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अपना बोर्ड रोल नंबर दर्ज करें।

अब तक डिजिलॉकर के पास 210 से अधिक विभिन्न प्रकार के डिजिटल दस्तावेज हैं। अब तक, इसके 67.06 मिलियन पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और इसने 4.32 बिलियन दस्तावेज़ जारी किए हैं।

इस साल भी जारी नहीं होगी मेरिट लिस्ट

CBSE लगातार दूसरे साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 के लिए छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। यह निर्णय वर्तमान महामारी की स्थिति और परिवर्तनों के कारण किया गया है। सीबीएसई ने आखिरी बार 2019 में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स की घोषणा की थी। महामारी के कारण अनिश्चित स्थिति के कारण 2020 में कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी।

पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम, 13 जुलाई को जारी हुए थे। सीबीएसई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 12वीं कक्षा में कुल 88.78% छात्र पास थे, जबकि 2019 में 83.40% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। यानी, पिछले साल (2019) की तुलना में इस साल 5.38% अधिक छात्र पास हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल