न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE Board News: 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए शिक्षा जगत में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड उसी के तहत कई प्रकार के बदलाव लगातार करता आ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 2:50:50

CBSE Board News: 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए शिक्षा जगत में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड उसी के तहत कई प्रकार के बदलाव लगातार करता आ रहा है। आज सीबीएसई बोर्ड ने एक और बदलाव की घोषणा कर दी है। अब बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को कोई रैंक या डिवीजन नहीं देगा। इस कदम से बोर्ड परीक्षार्थियों पर रिजल्ट का कम प्रेशर रहेगा और वह अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। इसका नोटिफिकेशन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर लगा दिया गया है। इसके मुताबिक, साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को डिवीजन, रैंक या एग्रीगेट मार्क्स नहीं दिए जाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को कोई समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या एग्रीगेट नहीं देगा। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं, 12वीं में अंकों के प्रतिशत की गणना भी सीबीएसई के द्वारा नहीं की जाएगी। यह नोटिफिकेशन सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने जारी किया है।

कैसे मिलेगा कॉलेज में एडमिशन

सीबीएसई बोर्ड के नोटिफिकेशन में एक और जरूरी बात का उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक, अगर किसी स्टूडेंट ने बोर्ड परीक्षा में पांच से ज्यादा विषय लिए हैं तो सर्वोत्तम 5 विषयों को निर्धारित करने का फैसला छात्र को एडमिशन देने वाले संस्थान या सीबीएसई बोर्ड के छात्र की भर्ती करने वाला नियोक्ता खुद कर सकता है। इसमें भी सीबीएसई बोर्ड की कोई भूमिका नहीं रहेगी।

कब होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थी फिलहाल डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 जारी कर देगी। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपडेट्स चेक करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स