न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE Board Exams 2021: नवंबर में होगी 10वीं और 12वीं की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा, पूरी जानकारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नवंबर-दिसंबर 2021 में नए परीक्षा पैटर्न की टर्म 1 परीक्षा आयोजित करेगा। इसी के साथ बोर्ड ने रिवाइज्ड सिलेबस भी जारी किया और कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए सैंपल पेपर्स भी जारी किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 11:37:49

CBSE Board Exams 2021: नवंबर में होगी 10वीं और 12वीं की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा, पूरी जानकारी

सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को 2 टर्म में करवाने का फैसला लिया है। दो हिस्सों में होने वाली सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं (CBSE 10th-12th Term 1 Exam) के पहले टर्म की परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2021 में होगी। परीक्षाओं की तारीख का ऐलान अक्टूबर महीने में किया जाएगा। टर्म 1 परीक्षा (CBSE 10th-12th Term 1 Exam) नवंबर और दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि टर्म 2 परीक्षा मार्च और अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नवंबर-दिसंबर 2021 में नए परीक्षा पैटर्न की टर्म 1 परीक्षा आयोजित करेगा। इसी के साथ बोर्ड ने रिवाइज्ड सिलेबस भी जारी किया और कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए सैंपल पेपर्स भी जारी किए हैं।

टर्म 1 एग्जाम पैटर्न और रिवाइज्ड शेड्यूल

टर्म 1 परीक्षा के प्रश्न पत्रों में मल्टीपल च्वाइस (MCQs) प्रश्न होंगे, जिसमें केस-बेस्ड MCQs और MCQs assertion रीजनिंग टाइप होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें रैशनलाइज्ड सिलेबस का 50% शामिल होगा। छात्र रिवाइज्ड सीबीएसई सिलेबस 2021-22 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस (CBSE 10th and 12th Syllabus 2021) में उन चैप्टर की लिस्ट है जो टर्म परीक्षा में पूछे जाएंगे। बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर सैंपल पेपर जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से भेजे जाएंगे। परीक्षा उसी स्कूल में होगी जहां छात्र पढ़ रहे होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सीबीएसई के द्वारा बाहरी केंद्राध्यक्ष और आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। जवाब ओएमआर शीट (OMR Sheet) पर देना होगा।

परीक्षा के उम्मीदवारों की लिस्ट जमा करने की प्रक्रिया शुरू

सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवारों की लिस्ट (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का एलओसी ई परीक्षा पोर्टल cbse.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

बोर्ड के एग्‍जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, 'अगर टर्म 2 एग्‍जाम में कोई व्‍यवधान आता है तो टर्म 1 एग्‍जाम को ज्‍यादा वेटेज मिलेगा। इस बारे में फैसला टर्म 2 एग्‍जाम से पहले ही हो पाएगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल