CBSE 12th Result 2021: रिजल्ट जारी होते ही डाउन हुई सीबीएसई की वेबसाइट, अब ऐसे देखें नतीजे
रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में विद्यार्थी इन तरीकों से भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए जानते है CBSE 12वीं के नतीजे चेक करने के तरीके-
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 30 Jul 2021 2:49:47
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज दोपहर 2 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 99.37% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 1304561 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है। दिल्ली क्षेत्र का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस साल कुल 99.84% दर्ज किया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में विद्यार्थी इन तरीकों से भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए जानते है CBSE 12वीं के नतीजे चेक करने के तरीके-
वेब पोर्टल
स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स टेलीफोन कॉल या इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) के जरिए भी अपने रिजल्ट का पता लगा सकते है। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड के दिए नंबर पर कॉल करना होगा। दिल्ली के स्टूडेंट्स 24300699 पर कॉल कर नतीजे पता कर सकते हैं। जबकि, देश के अन्य हिस्सों से स्टूडेंट्स 011 – 24300699 के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
डिजिलॉकर
बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने के साथ डिजीलॉकर (Digilocker) पर भी मार्कशीट शेयर करेगा। डिजिलॉकर मोबाइल ऐप गूगल प्ले या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डिजिलॉकर (Digilocker) के जरिए डॉक्यूमेंट एक्सेस करने के लिए रोल नंबर की बजाय आधार कार्ड नंबर और उससे जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।
क्या है डिजिलॉकर?
डिजिलॉकर डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट को जमा, शेयर और वेरिफाई करने के लिए बनाया गया एक सुरक्षित क्लाउड प्लेटफॉर्म है। इसमें अकाउंट बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -
- सबसे पहले digitallocker.gov.in पर क्लिक करें। - आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें। - आधार कार्ड के अनुसार अपनी जन्मतिथि दर्ज करें। - अपना लिंग उल्लिखित करें। - अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। - 6 अंकों का सुरक्षा पिन सेट करें। - अपना ईमेल आईडी दर्ज करें। - अपना आधार नंबर दर्ज करें। - विवरण जमा करें। - एक उपयोगकर्ता नाम सेट करें। - डिजिलॉकर खाता बनने के बाद, दस्तावेज़ ब्राउज़ करें पर क्लिक करें और अपने बोर्ड परीक्षा दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अपना बोर्ड रोल नंबर दर्ज करें।