न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE 10th Exam 2021 Cancelled: बिना परीक्षा पास होंगे सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 4 मई 2021 से 14 जून 2021 तक आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 4:10:10

CBSE 10th Exam 2021 Cancelled: बिना परीक्षा पास होंगे सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने CBSE स्टूडेंट्स के लिए बड़ा और जरूरी फैसला किया। 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी और 12वीं की परीक्षा अभी टाल दी हैं। पीएम मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया। इस बैठक में सीबीएसई के अधिकारी भी मौजूद रहें। बैठक में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने और 12वीं की परीक्षा को टालने का फैसला किया गया।

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 4 मई 2021 से 14 जून 2021 तक आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 10वीं कक्षा के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए जाएंगे। 10वीं का रिजल्ट ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया (इंटरनल असेसमेंट) के आधार पर तैयार किए जाएंगे। अगर कोई विद्यार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होता है, तो परीक्षा कराने की अनुकूल स्थिति में उसे परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में 18 लाख विद्यार्थी और 12वीं की परीक्षा में 12 लाख विद्यार्थी शामिल होते।

कांग्रेस ने की केंद्र सरकार की तारीफ, कहा- 'वेल डन मोदी जी'

सरकार के इस फैसले पर विपक्षी दल कांग्रेस ने खुशी जाहिर की है। पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बात मानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। कांग्रेस ने ट्वीट किया 'वेल डन मोदी जी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सलाह सुनकर और कांग्रेस पार्टी राष्ट्र के सुधार के लिए और आगे जाएगी। हमारे लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करना हमारा लोकतांत्रिक कर्तव्य है।' कांग्रेस ने लिखा 'बीजेपी ने आखिरकार अहंकार से आगे देश को रखा, यह देखकर अच्छा लगा।' सरकार के इस फैसले के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा 'देखकर खुशी हुई कि सरकार ने 10 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। हालांकि, अंतिम फैसला 12वीं क्लास के लिए भी लिया जाना चाहिए।' उन्होंने लिखा 'छात्रों को जून तक दबाव में रखने का कोई मतलब नहीं था। यह गलत है। मैं सरकार से फैसला लेने की अपील करती हूं।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर खुशी जताई है। फैसले के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मुझे खुशी है कि 10वीं की परीक्षाएं रद हुी हैं और 12वीं की स्थगित। इससे लाखों छात्रों को राहत मिली है। केंद्र के इस फैसले से दिल्ली के 6 लाख छात्र-छात्राओं ने भी राहत की सांस ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब